पश्चिम बंगाल: बीरभूम हिंसा के खिलाफ BJP की रैली, घायल हुए सुवेंदु अधिकारी, अस्पताल ले जाया गया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 06:32 PM IST

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग पार करने में सुवेंदु अधिकारी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पश्चिम बंगाल: बीरभूम हिंसा के खिलाफ BJP की रैली, घायल हुए सुवेंदु अधिकारी, अस्पताल ले जाया गया

पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले के सूरी में विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी चोटिल हो गए। उनके पैर पर लोहे का बैरिकेड गिर गया। पुलिस बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश के दौरान यह घटना हुई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।  

अधिकारी महिलाओं के खिलाफ कथित बढ़ते अत्याचारों के विरोध में सूरी में बीडीओ कार्यालय के बाहर कानून उल्लंघन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को जबरन परिसर में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस ने बीडीओ कार्यालय के बाहर लोहे के बैरिकेड्स लगा दिए थे। पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथापाई के दौरान एक बैरिकेड अधिकारी के पैरों पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गए। भाजपा के एक स्थानीय नेता ने कहा कि उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। 

पोस्टर और तख्तियां लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राज्य भर में बलात्कार के मामलों में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। अधिकारी के घायल होने के बाद आंदोलन का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!