AIIMS Fire: राजस्थान के जोधपुर AIIMS में लगी आग,मची अफरा-तफरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2022, 03:11 PM IST

Jodhpur AIIMS Fire:जोधपुर AIIMS परिसर के एक ब्लॉक में आग लग गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया, इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए खासी कवायद की गई।

AIIMS Fire: राजस्थान के जोधपुर AIIMS में लगी आग,मची अफरा-तफरी

Rajasthan Jodhpur AIIMS Fire: राजस्थान के अहम शहर जोधपुर से आग लगने की बड़ी खबर सामने आई,  वहां स्थित AIIMS आग लग गई,इस घटना के बाद से वहां अफरा-तफरी मच गई है। ये आग वहां के एसी प्लांट में लगी जिससे वहां का एक ब्लॉक प्रभावित बताया जा रहा है।

इस दुर्घटना की जानकारी होते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने के प्रयास किए गए,एसी ब्लॉक में आज अचानक आग लगने के बाद देखते ही देखते आग की लपटों के साथ धुंआ निकलने से अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कहा जा रहा है कि आग लगने की इस घटना वहां लगी तमाम मशीनें और अन्य उपकरण जलकर खाक हो गए है,फिलहाल आग से कोई जनहानि की खबर नहीं है, पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें