लाइफस्टाइल

Radha Ashtami 2026 Wishes: राधा रानी के जन्मोत्सव की अपनों को दें बधाई, पढ़ें राधा अष्टमी के शुभकामना संदेश, शायरी और विशेज इन हिंदी

Radha Ashtami Wishes, Message, Shayari in Hindi (राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं): आज 19 सितंबर के दिन राधा अष्टमी का पावन पर्व है। इन खास संदेशों के जरिए अपनों को दें किशोरी जी के जन्मदिन की बधाई। पढ़ें राधा अष्टमी के शुभकामना संदेश...

Image

राधा अष्टमी के शुभकामना संदेश

Radha Ashtami Wishes, Message, Shyari in Hindi (राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं): राधा अष्टमी का पर्व राधा रानी के जन्मोत्सव के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। भाद्रपद शुक्ल अष्टमी को मनाए जाने वाले इस पावन पर्व पर बरसाने वाली राधा रानी के मंदिरों में भक्ति का अद्भुत रंग देखने को मिलता है। भक्त राधा रानी से सुख, शांति, प्रेम और समृद्धि की कामना करते हैं।

राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2026) केवल पूजा-पाठ का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, समर्पण और भक्ति की उस भावना का उत्सव है, जिसमें भक्त अपने आराध्य के प्रति पूरी श्रद्धा अर्पित करता है। मान्यता है कि राधा रानी की कृपा से जीवन में प्रेम और सौभाग्य के द्वार खुलते हैं। राधा अष्टमी के दिन अपनों को सिर्फ 'हैप्पी राधा अष्टमी' कहने के बजाय अगर उसमें राधा रानी की भक्ति और प्रेम का रंग घोल दिया जाए, तो शुभकामना और भी खास बन जाती है। आप इन संदेशों को WhatsApp, Facebook या Instagram पर भी शेयर कर सकते हैं। ऐसे में इस खास अवसर पर अगर आप भी अपने प्रियजनों को कुछ सुंदर और भावपूर्ण संदेश भेजना चाहते हैं, तो पढ़ें राधा अष्टमी के शुभकामना संदेश...

राधा अष्टमी के खास शुभकामना संदेश - Radha Ashtami 2026 Wishes in Hindi

राधे-राधे नाम हो, चेहरे पर मुस्कान हो,

दिल में राधा रानी और होंठों पर उनका गुणगान हो।

हर पल बरसे कृपा उनकी, हर दिन खुशियों की सौगात हो,

आपको और आपके परिवार को राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

बरसाने वाली राधा रानी का आशीर्वाद बना रहे,

जीवन में प्रेम और खुशियों का संसार सजा रहे।

हर मुश्किल आपसे दूर हो जाए,

राधा नाम से हर मन का अंधेरा मिट जाए।

राधे-राधे! राधा अष्टमी की शुभकामनाएं।

राधा नाम में प्रेम है, राधा नाम में विश्वास,

राधा नाम से मिट जाते हैं जीवन के सभी त्रास।

राधा रानी की कृपा से महके आपका संसार,

खुशियों से भर जाए जीवन और मिले हर सुख अपार।

राधे-राधे!

Happy Radha Ashtami

Happy Radha Ashtami

जिस घर में राधा नाम का दीप जलता है,

वहां प्रेम और सुख का फूल खिलता है।

राधा रानी की कृपा आपके घर पर बनी रहे,

हर सुबह नई खुशी और हर शाम सुकून से भरी रहे।

राधा अष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।

राधा रानी की भक्ति में मन रम जाए,

हर चिंता उनके चरणों में थम जाए।

जीवन में प्रेम, सुख और शांति का वास हो,

आपके सिर पर सदा राधा रानी का हाथ हो।

जय श्रीराधे!

राधा का नाम हो, कृष्ण का साथ हो,

हर दिन जीवन में खुशियों की बरसात हो।

मन में भक्ति, हृदय में प्यार रहे,

राधा रानी का आशीर्वाद सदा आपके परिवार पर रहे।

न धन की चाह, न दौलत की आस,

बस राधा रानी रहें दिल के पास।

उनकी कृपा से जीवन संवर जाए,

हर अधूरी खुशी आपके आंगन में उतर आए।

राधे-राधे! शुभ राधा अष्टमी।

बरसाने की गलियों की खुशबू आपके जीवन में आए,

राधा रानी का प्रेम हर दुख को दूर भगाए।

हर कदम पर मिले सफलता, हर पल रहे मुस्कान,

राधा रानी रखें सदा आपके परिवार का मान।

राधे-राधे!

Radha Ashtami ki Badhai

Radha Ashtami ki Badhai

राधा नाम का रंग ऐसा चढ़े,

हर चिंता जीवन से दूर हटे।

मन में भक्ति और चेहरे पर नूर हो,

राधा रानी की कृपा से हर सपना मंजूर हो।

राधा अष्टमी की हार्दिक बधाई!

जहां राधा हैं, वहां प्रेम है,

जहां प्रेम है, वहीं कृष्ण हैं।

राधा रानी आपके जीवन को प्रेम, सुख और शांति से भर दें।

आपको और आपके पूरे परिवार को राधा अष्टमी की मंगलकामनाएं।

राधा रानी की कृपा बरसे हर दिन,

खुशियों से महके आपका आंगन।

हर इच्छा पूरी हो, हर सपना साकार हो,

आपके जीवन में प्रेम और सुख की बहार हो।

राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

राधे-राधे जपते रहो, मन को निर्मल करते रहो,

राधा रानी के चरणों में अपना जीवन अर्पित करते रहो।

उनकी कृपा से हर राह आसान हो,

आपके जीवन में खुशियों का सदा बसेरा हो।

राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

फूलों-सी महके आपकी जिंदगी,

चांदनी-सी चमके आपकी हर रात।

राधा रानी की कृपा मिले ऐसी,

हर दिन बने खुशियों की सौगात।

राधा अष्टमी की प्रेमपूर्ण शुभकामनाएं।

राधा रानी का नाम हो और मन में भक्ति अपार हो,

कृष्ण की बंसी की धुन और प्रेम का संसार हो।

हर दुख आपसे कोसों दूर रहे,

हर दिन खुशियों से भरपूर रहे।

राधे-राधे! शुभ राधा अष्टमी।

राधा रानी की भक्ति में ऐसी शक्ति है,

जो मन को सुकून और जीवन को नई दिशा देती है।

उनकी कृपा से आपके जीवन का हर पल शुभ हो,

घर-आंगन में सुख, शांति और प्रेम का वास हो।

राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

ऐसे खास बनाएं राधा अष्टमी का दिन

राधा अष्टमी के पावन अवसर पर भेजा गया एक प्रेम और भक्ति से भरा संदेश रिश्तों में मिठास घोल सकता है। इस दिन राधा रानी का स्मरण करते हुए अपनों के सुख और समृद्धि की कामना करें। बरसाने वाली श्रीराधा की कृपा से हर घर में प्रेम, शांति और सौहार्द बना रहे। इसी मंगल भावना के साथ सभी को राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। राधे-राधे!

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article