LIVE

आज की ताजा खबर: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आज, हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा, इनोवा सवार 4 लोगों की मौत; ड्राइवर गंभीर घायल

आज की ताजा खबर 19 सितंबर 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में शुक्रवार को 40.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

Piyush KumarUpdated Sep 19, 2026, 07:40 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आज, हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा, इनोवा सवार 4 लोगों की मौत; ड्राइवर गंभीर घायल

आज की ताजा खबर: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आज, हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा, इनोवा सवार 4 लोगों की मौत; ड्राइवर गंभीर घायल

आज की ताजा खबर 19 सितंबर 2026: तेलंगाना के हैदराबाद में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में इनोवा कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पालमाकुला गांव के बाहरी इलाके में NH-44 पर हुआ।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में शुक्रवार को 40.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यह चुनाव ऐसे समय में हुआ है जब जंतर-मंतर पर युवाओं से जुड़े एक प्रदर्शन के बाद जवाबदेही और छात्रों की चिंताओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से सामने आए हैं।

SEPT 19, 2026 07:39 IST

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा, इनोवा सवार 4 लोगों की मौत; ड्राइवर गंभीर घायल

तेलंगाना के हैदराबाद में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में इनोवा कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पालमाकुला गांव के बाहरी इलाके में NH-44 पर हुआ।

शमशाबाद पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल ड्राइवर की पहचान साबावत अशोक के रूप में हुई है। उसे गंभीर चोटें आई हैं और इलाज के लिए शमशाबाद के ट्राइडेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
SEPT 19, 2026 06:59 IST

कानपुर में कब्रिस्तान कमेटी पर KDA का बुलडोजर, 500 वर्गमीटर सरकारी जमीन से पूरा कब्जा ध्वस्त

कानपुर के ग्राम बरी में सरकारी जमीन पर कथित कब्जे के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने बड़ा बुलडोजर एक्शन किया है। KDA की टीम ने मौके पर बनी पूरी बाउंड्री वॉल और उसके भीतर किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद प्राधिकरण ने जमीन को कब्जे से मुक्त कराने का दावा किया है।

मामला ग्राम बरी की आराजी संख्या 314 से जुड़ी करीब 500 वर्गमीटर सरकारी जमीन का है। KDA के मुताबिक, इस जमीन पर बाउंड्री वॉल खड़ी कर उसके भीतर कमरों का निर्माण कराया गया था। जमीन और निर्माण को लेकर मुस्लिम कब्रिस्तान कमेटी के प्रबंधक को प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था।
SEPT 19, 2026 06:54 IST

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध बिल पर किए हस्ताक्षर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े नए कानून ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रंप ने 18 सितंबर 2026 को एचआर 5334 को कानून बनाया। यह कानून रूस पर प्रतिबंध, टैरिफ और अन्य पाबंदियों का दायरा बढ़ाता है, जबकि ईरान पर पहले से लागू प्रतिबंधों को भी आगे बढ़ाता है।
SEPT 19, 2026 06:54 IST

डूसू चुनाव: 40.46 प्रतिशत मतदान; प्रमुख पदों के लिए एबीवीपी और एनएसयूआई में मुकाबला

संबंधित खबरें