एजुकेशन

विलियम शेक्सपियर कौन थे? पढ़ें उनकी बायोग्राफी और प्रसिद्ध नाटक के बारे में

William Shakespeare ke Bare Mein: विलियम शेक्सपियर अंग्रेजी साहित्य के सबसे प्रसिद्ध कवियों और नाटककारों में से एक थे। उन्होंने प्रेम, राजनीति, महत्वाकांक्षा, ईर्ष्या, बदला और मानवीय रिश्तों जैसे विषयों पर नाटक लिखे। बतौर छात्र हमें उनके बारे में पता होना चाहिए।

Image

विलियम शेक्सपियर कौन थे? पढ़ें उनकी बायोग्राफी (AI Generated/Newsroom Verified)

William Shakespeare Kaun The: विलियम शेक्सपियर अंग्रेजी साहित्य के सबसे प्रसिद्ध कवियों और नाटककारों में गिने जाते हैं। उन्होंने प्रेम, राजनीति, महत्वाकांक्षा, ईर्ष्या, बदला और मानवीय रिश्तों जैसे विषयों पर नाटक लिखे। 1891 में आज ही के दिन विलियम शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक 'मर्चेंट ऑफ वेनिस' का मैनचेस्टर में पहली बार मंचन किया गया। उनके लिखे नाटक 400 साल से ज्यादा समय बाद भी दुनिया भर में पढ़े और मंचित किए जाते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को विलियम शेक्सपियर के बारे में बेसिक बातें जरूर पता होनी चाहिए।

विलियम शेक्सपियर का जीवन परिचय (William Shakespeare Biography) विलियम शेक्सपियर का जन्म कब और कहां हुआ

विलियम शेक्सपियर का जन्म 1564 में इंग्लैंड के एक शहर 'Stratford-upon-Avon' में हुआ था। उनके जन्म की सटीक तारीख को लेकर कुछ जानकारी नहीं है, लेकिन उनका जन्म 23 अप्रैल 1564 को माना जाता है। उनके पिता का नाम 'जॉन शेक्सपियर' था।

विलियम शेक्सपियर की पत्‍नी और बच्‍चे (William Shakespeare Wife and Childrens)

1582 में शेक्सपियर ने 'ऐन हैथवे' (Anne Hathaway) से शादी की। उनके तीन बच्चे हुए - सुजाना (Susanna Hall) और जुड़वां बच्चे हैमनेट (Hamnet Shakespeare) और जूडिथ (Judith Quiney)। उन्हें थिएटर में दिलचस्पी थी, इसलिए वे लंदन के थिएटर से जुड़ गए। यहां न केवल नाटककारी सीखी, बल्कि अभिनेता और एक थिएटर कंपनी के साझेदार भी बने।

विलियम शेक्सपियर का निधन कब हुआ (William Shakespeare Death) विलियम शेक्सपियर की मौत कब हुई

1599 में उनकी थिएटर कंपनी ने लंदन में मशहूर ग्लोब थिएटर का निर्माण कराया। शेक्सपियर के कई चर्चित नाटक इसी दौर में लिखे और मंचित किए गए। उन्होंने अपने जीवन के अंतिम वर्षों में स्ट्रैटफोर्ड में समय बिताया। 23 अप्रैल 1616 को उनका निधन हुआ।

विलियम शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक (William Shakespeare Famous Plays / Work)

शेक्सपियर ने कॉमेडी, ट्रेजेडी और इतिहास पर आधारित कई नाटक लिखे। उनके प्रसिद्ध नाटकों में कुछ निम्नलिखित शामिल हैं:

  • Romeo and Juliet
  • Hamlet
  • Macbeth
  • King Lear
  • Othello
  • The Tragedy of Julius Caesar

शेक्सपियर के नाटक अलग-अलग भाषाओं में अनुवादित हैं, और आज भी पढ़े जाते हैं। एक खास बात यह भी है कि शेक्सपियर की मृत्यु के सात साल बाद 1623 में उनके साथियों ने उनके नाटकों का संग्रह प्रकाशित किया, जिसे आज First Folio के नाम से जाना जाता है। इसमें 36 नाटक शामिल थे और इनमें से 18 नाटक ऐसे थे जो पहले प्रकाशित नहीं हुए थे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article