UP: मुरादाबाद में मुस्लिम डॉक्टर के खिलाफ फतवा जारी, RSS की यात्रा पर की थी पुष्पवर्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 05:51 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक मुस्लिम डॉक्टर के खिलाफ फतवा जारी किया गया है। फतवे में कहा गया है कि डॉक्टर मोहम्मद निजाम भारती आरएसएस से जुड़े हैं, इसलिए उनका बहिष्कार किया जाए।

UP: मुरादाबाद में मुस्लिम डॉक्टर के खिलाफ फतवा जारी, RSS की यात्रा पर की थी पुष्पवर्षा

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के मुस्लिम समर्थकों पर हमले की घटनाओं के बाद अब मुरादाबाद में एक मुस्लिम डॉक्टर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबंध रखने के लिए निशाना बनाया गया है। 2 अप्रैल को मुरादाबाद में आयोजित आरएसएस की 'पद संचालन यात्रा' में डॉक्टर और उनके परिवार ने पुष्पवर्षा की थी। 

मुरादाबाद के मैनाथर इलाके के कई मुसलमानों ने इस पर फतवा जारी किया और आरएसएस के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बीयूएमएस डॉक्टर मोहम्मद निजाम भारती पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया। 

फतवे में कहा गया है कि चूंकि डॉ. निजाम आरएसएस से जुड़े हैं, इसलिए इलाके के सभी मुसलमानों को उनका बहिष्कार करना चाहिए और उन्हें इलाके की किसी भी मस्जिद में प्रवेश नहीं करने देना चाहिए। इसने आगे घोषणा की कि डॉ. निजाम भारती को मारने वाले व्यक्ति को 1 लाख रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। 

इस संबंध में डॉ. निजाम द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और मुख्य आरोपी हाफिज इमरान वारसी को गिरफ्तार कर लिया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!