टीवी मसाला

Bigg Boss 20: घरवालों का मैसेज मिलते ही फूट-फूटकर रोईं Mahhi Vij-आम्रापली दुबे, अरिश्फ किसका तोड़ेगी कैसेट?

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इमोशनल तड़का लगने वाला है। शो में कंटेस्टेंट्स को घरवालों को मैसेज मिलने वाला है, लेकिन इसमें बिग बॉस एक ट्विस्ट लेकर आएंगे।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में अब तक सिर्फ लड़ाई झगड़े ही नजर आ रहे थे। शो में बेशक कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती हो रही है, लेकिन इन दोस्ती में भी काफी सारे ड्रामे हैं। शो को शुरू हुए लगभग 2 महीने पूरे होने वाले हैं और अब मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के लिए सरप्राइज तैयार किया है। शो में हर कंटेस्टेंट्स को परिवार से जुड़ने का एक मौका मिलने वाला है और ये मौका ऑडियो मैसेज के जरिए मिलेगा। कंटेस्टेंट्स को घरवालों का ये मैसेज एक टास्क के जरिए मिलेगा, जिसकी झलक प्रोमो के जरिए दिखाई गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: आसिफ के एविक्शन पर टूटे यंग और स्काउट, अरिश्फा ने आम्रपाली को कहा- 'बच्चे बेचने वाली'

    कंटेस्टेंट्स का मिला घरवालों का संदेश

    रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में बिग बॉस की तरफ से गार्डन एरिया में एक खूबसूरत सेटअप लगाया होता है और सभी कंटेस्टेंट्स तैयार होकर टास्क के लिए बाहर आते हैं। इस मौके पर गार्डन में बॉर्डर फिल्म का गाना 'संदेसे आते हैं' बजता है। ये सुनकर ही सभी घरवाले इमोशनल हो जाते हैं। माही विज और काजी की आंखों से आंसू झलक पड़ते हैं। इसके बाद बिग बॉस की तरफ से सभी कंटेस्टेंट्स को टास्क के बारे में बताया जाता है, जिसके मुताबिक, हर कंटेस्टेंट के हाथ दूसरे कंटेस्टेंट के घर का मैसेज लगेगा। अब वो कंटेस्टेंट तय करेगा कि उसे गेम में एक लाइफलाइन पानी है या मैसेज देना है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Roadies के सेट पर Neha Dhupia से भिड़े Abhishek Malhan, सेट से लीक हुआ लड़ाई का वीडियो

      अरिश्फा खान पलटेंगी गेम?

      दावा है कि मनीष गोयल के हाथ में काजी तौकीर का कैसेट आता है और और मनीष बिना सोचे काजी को मैसेज देते हैं। वह एक लाइफलाइन लेने से मना कर देते हैं। इसी तरह गुल्लू के हाथ में कनिका के पापा का मैसेज आता है और गुल्लू दोस्ती निभाते हुए कनिका को मैसेज देते हैं। यंग को उदिति के परिवार का कैसेट दिया जाता है और यंग उदिति को कैसेट देते हैं। उदिति के हाथ में मनीष का और स्काउट के हाथ लव गिल का कैसेट लगता है और दोनों ही गेम को छोड़कर वो कैसेट दे देते हैं। माना जा रहा है कि अब अरिश्फा इस गेम को पलट सकती हैं और अरिश्फा के हाथ में जिसका भी कैसेट आएगा। वह उसे नहीं देंगी और गेम के बारे में सोचेंगी।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article