शहर

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने की साजिश में बड़ी कार्रवाई, मुंबई क्राइम ब्रांच ने करनाल से महिला को किया गिरफ्तार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने की साजिश के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के करनाल से एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस हाई-प्रोफाइल केस में अब तक 13 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

Image

टाइगर श्रॉफ पर हमले मामले में कार्रवाई

Photo : PTI

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने की साजिश के हाई-प्रोफाइल मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और बड़ी सफलता मिली है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने हरियाणा के करनाल में दबिश देकर इस मामले से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज मामले में यह 13वीं गिरफ्तारी है। इससे पहले भी हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों से इस नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों को दबोचा जा चुका है।

वित्तीय मदद मुहैया कराने की आशंका

सूत्रों और शुरुआती जानकारियों के अनुसार, करनाल से गिरफ्तार की गई महिला का इस्तेमाल इस पूरी साजिश में फंडिंग पहुंचाने के लिए किया जा सकता था। जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि गिरफ्तार महिला ने टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश रचने वाले नेटवर्क को वित्तीय संसाधन या बैंक खातों के जरिए मदद उपलब्ध कराई थी। इस मामले के तार हरियाणा के विभिन्न जिलों से जुड़े पाए गए हैं। करनाल से हुई इस 13वीं गिरफ्तारी से पहले भी राज्य से कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार कर मुंबई ले जाया जा चुका है।

हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, सूत्रों के मुताबिक टाइगर श्रॉफ मामले में करनाल से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

खबर अपडेट की जा रही है...

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article