एजुकेशन

UP Special TET Exam 2026: आज आयोजित हो रही है विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा, परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस

UP Special TET Exam 2026: यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा का आज यानी 3 नवंबर को आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले गाइडलाइंस जरूर चेक करें।

Image

UP Special TET Exam 2026 (Photo- AI/Newsroom Verified)

UP Special TET Exam 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों और सेवारत शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आज यानी 3 नवंबर 2026 को 'विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा' (Special TET 2026) का आयोजन राज्य के प्रमुख जिलों आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी आदि के कुल 131 निर्धारित केंद्रों पर किया जा रहा है। इस विशेष परीक्षा के लिए इस साल 1.06 लाख से अधिक सेवारत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स ने रजिस्टर किया है। चूंकि परीक्षा के लिए कड़े प्रशासनिक और सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, इसलिए परीक्षा केंद्रों पर जाने से पहले उम्मीदवारों को आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों और गाइडलाइंस की जानकारी होना अनिवार्य है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -UGC NET December 2026 करेक्शन विंडो एक्टिव

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले इन गाइडलाइंस का रखें खास ध्यान

समय से पहले पहुंचेंपरीक्षा शुरू होने से कम से कम 45 मिनट से 1 घंटा पहले अपने आवंटित परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि प्रवेश द्वार पर होने वाली बायोमेट्रिक और फ्रिस्किंग (तलाशी) की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके।
प्रवेश पत्र और पहचान पत्रअपने साथ अपना वैध प्रवेश पत्र (Admit Card) का प्रिंटआउट और एक मूल सरकारी फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) अनिवार्य रूप से साथ रखें। पहचान पत्र के बिना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
अनुमत वस्तुएंपरीक्षा हॉल के अंदर केवल नीला/काला बॉलपॉइंट पेन, एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ ही ले जाने की अनुमति है। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर) ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

नोट - बिना एडमिट कार्ड की कॉपी के परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह हॉल टिकट का प्रिंट आउट याद से अपने पास रखें। परीक्षा केंद्र के आसपास फोटोस्टेट शॉप न होने पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए वह घर से ही एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी लें।

परीक्षा के बाद आगे की क्या है तैयारी?

चूंकि आज की यह विशेष टीईटी केवल सेवारत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स के लिए है, इसलिए जो सामान्य अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में आगामी फरवरी 2027 के अंत में सामान्य यूपी टीईटी आयोजित करने की पूरी तैयारी कर ली है, जिसमें सभी योग्य सामान्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की गाइडलाइंस के तहत आयोग अब भविष्य में हर साल जुलाई और जनवरी में नियमित रूप से टीईटी आयोजित करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article