Pallavi Joshi on The Kashmir Files making: 1990 कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित फिल्म द कश्मीर फाइल्स के शो हाउसफुल चल रहे हैं। फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी पंडित के कत्ले आम को दिखाय गया है। अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी लीड रोल में हैं। पल्लवी जोशी ने बताया कि शूटिंग के आखिरी दिन उनके और विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ फतवा जारी कर दिया गया था।
न्यूज 18 से बातचीत में पल्लवी जोशी ने बताया, ' फिल्म की शूटिंग केवल एक महीने में ही पूरी हो गई थी। कश्मीर में शूटिंग करते वक्त हमारे नाम पर फतवा जारी हो गया है। हालांकि, हम भाग्यशाली थे कि वह हमारा आखिरी सीन था। मैंने विवेक से कहा, जल्द से जल्द इस सीन को खत्म करते हैं और एयरपोर्ट की तरफ चलते हैं। हम किसी भी हालत में यहां से निकल रहे हैं, लेकिन फिर मैंने कहा अभी कुछ नहीं बोलते हैं और शूटिंग खत्म करते हैं। हमने सीन खत्म किया। हमें अंदाजा नहीं था कि हम दोबारा यहां लौटकर आएंगे या नहीं।

पैसा जुटाने, रिसर्च में लगा वक्त
पल्लवी जोशी आगे कहती हैं, 'हमने कुछ लोगों को होटल भेजा। हमने उनसे कहा था कि सामान को पैक कर सेट पर लेकर आ जाना। हम यहां पर से निकल जाएंगे। यही एक बड़ी चुनौती थी, जिसका हमने शूटिंग के दौरान सामना किया।' पल्लवी के मुताबिक फिल्म की रिसर्च में उन्हें लगभग काफी वक्त लगा था। इसके अलावा फिल्म के लिए पैसे जुटाना, एक्टर्स का चयन और फिल्म से जुड़ी हर एक चीज उनके लिए काफी बड़ी चुनौती थी।'

पहले वीकेंड कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक रविवार को द कश्मीर फाइल्स की कमाई में 325.35 फीसदी इजाफा हुआ है। फिल्म मेट्रो, मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन पर तक जबरदस्त कमाई कर रही है।
फिल्म ने पहले वीकेंड 27.15 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। द कश्मीर फाइल्स ने शुक्रवार को 3.55 करोड़ रुपए, शनिवार को 8.50 करोड़ रुपए और रविवार को 15.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

