Delhi: नई एक्साइज पॉलिसी पर बवाल के बाद बैकफुट पर केजरीवाल सरकार, लागू होगी शराब की बिक्री की पुरानी व्यवस्था!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 06:33 AM IST

Delhi liquor policy: नयी आबकारी नीति के क्रियान्वयन की सीबीआई से जांच की उपराज्यपाल की सिफारिश के बीच दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब की खुदरा बिक्री की पुरानी व्यवस्था पर लौटने का फैसला किया है।

Delhi: नई एक्साइज पॉलिसी पर बवाल के बाद बैकफुट पर केजरीवाल सरकार, लागू होगी शराब की बिक्री की पुरानी व्यवस्था!
Photo Credit: ANI

Delhi Excise Policy : दिल्ली में शराब पर हो रही सियासत को लेकर बीजेपी केजरीवाल सरकार पर लगातार हमले कर रही है। अब खबर है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बैकफुट पर है। सूत्रों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में पुरानी आबकारी नीति 1 अगस्त से लागू होने जा रही है। दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति पिछले साल लागू की थी जिसे अब वापस लिया जा रहा है।  दरअसल आबकारी नीति 2021-22 को 31 मार्च के बाद दो बार दो-दो महीने के लिए बढ़ाया गया।  अब 31 जुलाई को इस पर विराम लग जाएगा। 

विपक्ष था हमलावर

हालांकि सूत्रों के मुताबिक आबकारी विभाग अब भी आबकारी नीति 2022-23 पर काम कर रहा है जिसमें शराब घर तक पहुंचाने और कई अन्य सिफारिशें हैं लेकिन इस मसौदा को अभी उपराज्यपाल वी के सक्सेना के पास नहीं भेजा गया है। बता दें कि केजरीवाल सरकार की शराब नीति पर विपक्ष हमलावर है। तकरीबन रोज ही बीजेपी की तरफ से धरने और प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की ओर से नई आबकारी नीति की CBI से जांच कराने की सिफारिश की जा चुकी है।  

दिया ये निर्देश

अधिकारियों के मुताबिक, आबकारी विभाग अब भी आबकारी नीति 2022-23 पर काम कर रहा है जिसमें शराब घर तक पहुंचाने एवं कई अन्य सिफारिशें हैं। उनके अनुसार इस मसौदा नीति को अभी उपराज्यपाल वी के सक्सेना के पास नहीं भेजा गया है। पीटीआई के मुताबिक, आबकारी विभाग का प्रभार संभाल रहे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को विभाग को ‘नयी नीति के आने तक छह महीने के लिए आबकारी की पुरानी व्यवस्था पर ‘लौटने’ का निर्देश दिया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!