Bharat Bandh :अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद का रहा मिला-जुला असर, शांति पूर्वक हुआ संपन्न

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2022, 11:47 PM IST

Bharat Bandh against Agnipath scheme:देश भर में अग्निपथ स्कीम के विरोध के बीच कई संगठनों ने  20 जून को भारत बंद किया। यह शांति पूर्वक संपन्न हुआ।

Bharat Bandh :अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद का रहा मिला-जुला असर, शांति पूर्वक हुआ संपन्न

Bharat Bandh: केंद्र सरकार ने सेना में  भर्ती को लेकर अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) का ऐलान किया था, मगर इस घोषणा के बाद से ही इसका विरोध शुरू हो गया है और कई प्रदेशों में युवा सड़कों पर उतर आए और वो विरोध प्रदर्शन करने लगे। बिहार, उत्तर प्रदेश, समेत देश के कई राज्यों में प्रदर्शन खासे हिंसक भी हुए। देश भर में इस योजना के विरोध के बीच अब कई संगठनों ने सोमवार यानी 20 जून को भारत बंद (Bharat Bandh) किया।

भारत बंद के ऐलान के बाद राज्यों की पुलिस ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।  जहां कहीं भी हिंसक घटनाएं हुई थीं वहां तत्काल कार्रवाई की व्यवस्था की गई थी उधर भारत बंद के ऐलान के मद्देनजर ट्रेनों को और सार्वजनिक संपत्तियों को पहुंचने वाले नुकसान को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट किये गए थे। बताया गया कि हिंसा में शामिल लोगों पर कार्रवाई के लिए वीडियो और फोटोग्राफी के सबूतों का इस्तेमाल किया गया।

अग्निपथ योजना के विरोध में 'भारत बंद', जानें इससे जुड़े अपडेट-

गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 पहले ही लागू है

उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस का कहना है कि गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 पहले ही लागू है, ऐसे में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा गौर हो कि ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन को लेकर तमाम लोगों को अरेस्ट किया गया था। नोएडा में जो भी व्यक्ति समूह में या अकेले इस प्रकार की गतिविधि में लिप्त होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पंजाब के एडीजीपी, लॉ एंड ऑर्डर ने सभी सीपी और एसएसपी को भारत बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष निर्देश दिए हैं, उन्होंने इस बावत ट्वीट भी किया है।

अग्निपथ स्कीम के विरोध की तपिश में जल रहे बिहार के तमाम जिलों में इंटरनेट बंद

बिहार पुलिस ने जानकारी दी कि रविवार को कोई घटना नहीं हुई। 16 से 18 जून तक सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 145 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 804 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौजूदा हालात को देखते हुए 20 जिलों में इंटरनेट सेवाएं ठप है। इनमें बेगूसराय, वैशाली, कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मोतिहारी और सारण आदि शामिल है।

अग्निपथ सेना भर्ती के विरोध की आड़ में ट्रैक्टर दिल्ली की तरफ कूच कर सकते हैं!

दिल्ली की तरफ बड़ी संख्या में ट्रैक्टर कूच करने के मद्देनजर दिल्ली के तमाम बॉर्डर को सील किया जा सकता है और शहरों से लगे बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मीटिंग कर इससे निपटने की रणनीति तैयार की है गौर हो कि कहा जा रहा है कि बड़ी तादाद में अग्निपथ सेना भर्ती के विरोध की आड़ में ट्रैक्टर दिल्ली की तरफ कूच कर सकते हैं।

झारखंड में स्कूल रहेंगे बंद 

अधिकारियों ने बताया कि भारत बंद के मद्देनजर झारखंड में स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे उन्होंने कहा कि कक्षा 9 और 11 की चल रही परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं,कुछ संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद को देखते हुए, यह निर्णय लिया गया है कि सभी सरकारी और निजी स्कूल सोमवार को बंद रहें।

राकेश टिकैत ने दिया 'भारत बंद' को समर्थन

किसान नेता राकेश टिकैत ने भी भारत बंद का समर्थन किया है उन्होंने कहा कि विधायक और सांसद 90 साल की उम्र तक चुनाव लड़ सकते हैं और पेंशन भी ले सकते हैं मगर चार साल की सेवा के बाद युवाओं पर सेवानिवृत्ति थोपना गलत है, हम ऐसा नहीं होने देंगे।

End of Article