एजुकेशन

Railway ALP Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, असिस्टेंट लोको पायलट के 1465 पदों पर निकली वैकेंसी

Railway ALP Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार ईस्ट सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,465 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Image

Railway ALP Recruitment 2026: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 1465 पदों पर वैकेंसी

Railway ALP Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway ALP Recruitment 2026) खबर है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार ईस्ट सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,465 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती जनरल डिपार्टमेंट कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (GDCE) के जरिए की जाएगी। यहां एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2026 है। यहां आप ईस्ट रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के लिए क्वालिफकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

रेलवे एएलपी के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु 42 साल, ओबीसी के लिए 45 साल और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (SC/ST) वर्ग के लिए अधिकतम आयु 47 वर्ष निर्धारित की गई है।

Railway ALP Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ecr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर East Central Railway ALP Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

Railway ALP Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन

ईस्ट सेंट्रल रेलवे के असिस्टेंट लोको पायलट के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन चार चरणों में किया जाएगा। यहां कंप्यूटर बेस्ड में सफल होने वाले उम्मीदवार कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए पात्र होंगे। इसके बाद दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। फिर मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा। सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों को 120 मिनट में 100 प्रश्नों को हल करना होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article