देश

क्या है 'अमृत भारत स्टेशन योजना' जिससे 508 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, जानिए डिटेल्स

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 7, 2023, 01:13 PM IST

इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत कुल 1309 रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना है। नए बदलावों के साथ स्टेशनों की शक्लो-सूरत पूरी तरह बदल जाएगी।

Image

Railways

Photo : PTI

Amrit Bharat Station Yojna: 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत पूरे भारत में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास किया जाने की बड़ी योजना का शुभारंभ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत पूरे भारत में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए शिलान्यास समारोह का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत कुल 1309 रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना है। "विरासत भी, विकास भी" सिद्धांत के तहत आधुनिक सुविधाओं के साथ हर स्टेशन की पारंपरिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर होगा।

क्या-क्या होंगी खासियतें

  • स्टेशनों को 'सिटी सेंटर' के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है
  • इसके तहत स्टेशन भवनों का सुधार/पुनर्विकास होगा
  • अच्छी तरह से डिजाइन की गई आधुनिक यात्री सुविधाएं
  • अच्छी तरह से डिजाइन किया गया ट्रैफिक सर्कुलेशन और इंटर-मोडल एकीकरण
  • यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए समान और अच्छी तरह से डिजाइन किए गए साइनेज
  • स्टेशन पहुंच मार्ग, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग में सुधार
  • स्टेशन में रोशनी में सुधार, बेहतर प्रतीक्षालय, शौचालय में सुधार
  • उच्च स्तरीय प्लेटफार्मों का प्रावधान, सतहों का सुधार और प्लेटफार्म कवर में बढ़ोतरी
  • लिफ्ट/एस्केलेटर का प्रावधान
  • दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं
  • कार्यकारी लाउंज, बैठक स्थल और मुफ्त वाई-फाई
  • एक स्टेशन एक उत्पाद के लिए बूथ
  • स्टेशन भवनों के साथ रूफ प्लाजा
  • स्टेशनों पर सिटी सेंटरों का निर्माण
  • वेटिंग हॉल को मर्ज करने और कैफेटेरिया/दुकान विकल्पों को बढ़ाने का लक्ष्य

508 स्टेशनों का किया जाएगा नवीनीकरण

इस योजना के तहत जिन 508 स्टेशनों का नवीनीकरण किया जाएगा वे 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हैं। इसमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 55-55 स्टेशन, बिहार के 49, महाराष्ट्र के 44, पश्चिम बंगाल के 37, मध्य प्रदेश के 34, असम में 32, ओडिशा के 25, पंजाब के 22, गुजरात और तेलंगाना के 21-21, झारखंड के 20, आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु के 18-18, हरियाणा के 15 और कर्नाटक के 13 स्टेशन शामिल हैं। पीएम मोदी ने रविवार 6 अगस्त 2023 को 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी थी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article