देश

Air Hostess Death Powai: जिस पर था पवई एयर होस्टेस की हत्या का आरोप, उसने पुलिस लॉक अप में लगा ली फांसी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 8, 2023, 11:25 AM IST

Air Hostess Death Powai: विक्रम को पुलिस ने पवई में रहने वाली एयर होस्टेस रूपल आगरे की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी के शव को थोड़ी देर में नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया जाएगा जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा

Image

ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल की संदिग्ध हालत में हुई थी मौत (फोटो- @ogreyrupal)

Air Hostess Death Powai: मुंबई के पवई इलाके में एयर होस्टेस रूपल ओगरे की हत्या करने वाले आरोपी ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली है। घटना आज यानि कि शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे की है, जब आरोपी विक्रम अटवाल ने अपनी पैंट से पुलिस लॉकअप में फांसी लगा ली।

पुलिस कस्टडी में था आरोपी

विक्रम को पुलिस ने पवई में रहने वाली एयर होस्टेस रूपल ओगरे की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी के शव को थोड़ी देर में नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया जाएगा, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। 40 वर्षीय आरोपी हाउसकीपिंग कर्मचारी विक्रम अटवाल पर आरोप था कि उसने रविवार को मरोल फ्लैट में एयर होस्टेस रूपल ओगरे की कथित तौर पर हत्या कर दी थी। विक्रम को पुलिस ने मंगलवार को अंधेरी अदालत में पेश किया थी जहां से उसे 8 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

रूपल पर थी गलत नजर

जानकारी के अनुसार, अटवाल रविवार सुबह करीब 11 बजे शौचालय साफ करने के बहाने रूपल के फ्लैट में घुसा और उसके अकेले होने का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसे चाकू से धमकाया। तब रूपल ने कड़ा प्रतिरोध किया, इस दौरान अटवाल के हाथों पर चोटें आईं। हाथापाई में, उसने रूपल की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह फर्श पर गिर गई और उसका भारी खून बह गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

मिटाए सबूत

अटवाल ने फर्श पर से खून साफ करके, रूपल को वहीं छोड़कर मौके से भाग गया। बाद में, वह घर गया और अपने कपड़े धोए। साथ ही अपनी पत्नी से झूठ बोला कि काम के दौरान उसके साथ एक छोटी सी दुर्घटना हो गई। वह अपनी चोटों का इलाज कराने के लिए एक डॉक्टर के पास भी गया। इस बीच, जब रूपल से संपर्क नहीं हो पाया तो उसके परिवार ने कुछ दोस्तों को सूचित किया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने रुपल को फ्लैट के अंदर मृत पाया। जिसके बाद जांच आगे बढ़ी तो आरोपी विक्रम तक पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article