Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 6 जनवरी, 2023 : दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के लिए 6 सदस्यों के चुनाव के लिए आज सिविक सेंटर में मतदान होना था, लेकिन हंगामे के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है।पढ़िए देश और दुनिया से जुड़ी हर ताजा और ब्रेकिंग न्यूज यहां-
Karnataka Temple: कर्नाटक में एक दलित महिला के साथ एक मंदिर के अंदर मारपीट की गई है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज करके, जांच में जुटी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गुजरात के बाद अब राजस्थान में आम आदमी पार्टी (AAP) अपना दमखम दिखाती नजर आएगी। केजरीवाल की पार्टी ने राज्य में विधानसभा की सभी 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में राजस्थान चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई है। केजरीवाल की पार्टी ने चुनाव के लिए अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य में परंपरागत रूप से मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच होता आया है। लेकिन इस बार आप की एंट्री से मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा।
दिल्ली नगर निगम को शुक्रवार को नया मेयर मिलने वाला था। आप, बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद सिविक सेंटर में दाखिल हुए। सभी ने अपनी अपनी जगह ग्रहण की। लेकिन आगे क्या होना है शायद यह भी पहले से तय था। मामला पार्षदों के शपथ से जुड़ा था कि आखिर शपथ पहले चुने हुए पार्षदों को दिलाई जाएगी या नामिक पार्षदों को। झगड़े की शुरुआत इसी मुद्दे को लेकर हुई और उसके बाद का नजारा शर्मसार करने वाला रहा। पार्षद मर्यादा को भूल एक दूसरे पर लात घूंसे चलाने लगे।
पूर्व कप्तान सरफराज अहमद के शानदार शतक ने पाकिस्तान की लाज न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बचा ली और मैच रोमांचक अंदाज में ड्रॉ समाप्त हो गया। जीत के लिए 319 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 90 ओवर में 302 रन 9 विकेट के नुकसान पर बना सकी। कीवी टीम जीत के लिए आखिरी एक विकेट नहीं हासिल कर सकी। अंत में अबरार अहमद7(13) और नसीम शाह 15(11) रन बनाकर बनाकर नाबाद रहे। सरफराज ने 118 रन की पारी खेली और टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ा।
अमेरिका से दिल्ली आ रही एयर इंडिया का फ्लाइट में महिला सहयात्री पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है हालांकि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। शंकर मिश्रा को 30 दिन के लिए नो फ्लाइ लिस्ट में भी डाला गया है। इन सबके बीच पीड़ित महिला मे सनसनीखेज खुलासे में कहा है कि उसके ऊपर समझौते के लिए दबाव बनाया गया। दिल्ली पुलिस की तरफ से जो एफआईआर दर्ज की गई है उसके मुताबिक शंकर मिश्रा ने महिला से शिकायत नहीं करने की अपील की थी।
जब से भाजपा (BJP) ने कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कथित उच्च कीमत वाली टी-शर्ट के बारे में मजाक उड़ाया है, तब से उनकी सफेद बरबरी (Burberry) टी-शर्ट सुर्खियों में है। बीजेपी ने कहा कि राहुल ने बरबरी टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिसकी कीमत 41,000 रुपये से भी ज्यादा थी। आइए जानते हैं दिग्गज कंपनी बरबेरी के बारे में।
सर्दी के मौसम में आम तौर पर उत्तर भारत के शहर ठंड एवं कोहरे की चपेट में रहते हैं लेकिन इस साल कुछ शहरों का न्यूनतम तापमान पहाड़ी राज्यों को पीछे छोड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार सुबह राजस्थान के बीकानेर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री पहुंच गया।India Weather : पहाड़ी राज्यों से ज्यादा कांप रहे भारत के ये शहर, कहीं पारा शून्य तो कहीं 1 से भी नीचे
31 दिसंबर की रात जिस कार से अंजलि को करीब 13 किलोमीटर तक घसीटा गया, उस कार के मालिक आशुतोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
बंगाल के सिलीगुड़ी में दिल्ली के कंझावला जैसी दर्दनाक एवं दिल को झकझोरने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूटर सवार की सड़क हादसे में तड़प-तड़प कर मौत हुई है। डंपर से टक्कर के बाद स्कूटर सवार उसके नीचे फंस गया और करीब 1.5 किलोमीटर तक स्कूटर के साथ घसीटा जाता रहा।
Plane Crash in Rewa, Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में प्रशिक्षण के दौरान एक ट्रेनी विमान के मंदिर से टकरा जाने से एक पायलट की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह एक ट्रेनी विमान था जिसमें ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन की इकॉनॉमी बनाने में जुटे हुए हैं लेकिन योगी के टारगेट के बजाए विपक्ष के टारगेट पर है उनका भगवा वस्त्र।
राजधानी दिल्ली कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में है। सर्दी इतनी पड़ रही है कि दिल्ली का तापमान पर्वतीय इलाकों शिमला एवं मसूरी से भी कम हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटे में सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
Who is Shankar Mishra: एयर इंडिया द्वारा दायर एक शिकायत के बाद बुधवार को शंकर मिश्रा पर मामला दर्ज किया गया था। घटना 26 नवंबर की बताई जा रही है। खबर के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए शंकर मिश्रा अपने गृहनगर मुंबई चला गया है।
आज दिल्ली में एमसीडी (MCD) के मेयर पद के लिए चुनाव हैं लेकिन उससे पहले ही दिल्ली सरकार और LG के बीच एक नई जंग छिड़ गई है। एलजी ने एमसीडी में 10 एल्डरमैन नियुक्त कर आम आदमी पार्टी (AAP) के जले पर नमक छिड़क दिया है।
पंचांग अनुसार हर महीने पूर्णिमा होती है। लेकिन पौष पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। जो साल 2023 में 6 जनवरी को पड़ी है। पूर्णिमा के दिन व्रत, गंगा स्नान और सत्यनारायण जी के कथा का पाठ करते हैं। कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से पूर्णिमा का व्रत रखता है और श्री हरि विष्णु की विधि विधान पूजा करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ पुणे में गुरुवार को खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में 16 रन के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा। टॉस हारकर पहले गेंदबाजी चुनने के फैसले को श्रीलंका ने गलत साबित करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर डाला।
