दिल्ली

Delhi weather : शिमला-मसूरी से भी ज्यादा सर्द हुई दिल्ली, गिरते पारे ने बढ़ाई ठिठुरन, दो साल का रिकॉर्ड टूटा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jan 6, 2023, 08:50 AM IST

Delhi weather : दिल्ली में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप और सड़कों पर घने कोहरे का असर दिखा। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4°c के आसपास दर्ज हुआ।

Image

दिल्ली इन दिनों भयंकर सर्दी पड़ रही है।

Photo : ANI

Delhi weather : राजधानी दिल्ली कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में है। सर्दी इतनी पड़ रही है कि दिल्ली का तापमान पर्वतीय इलाकों शिमला एवं मसूरी से भी कम हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटे में सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दिल्ली के रिज एवं आयानगर केंद्र पर 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यही नहीं, गुरुवार को कई जगहों पर पारा लुढ़कर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि बीते दो सालों में यह दिल्ली का सबसे न्यूनतम तापमान है। कोहरे की वजह से दृश्यता गुरुवार को घटकर 50 मीटर रह गई।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को डलहौजी का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला 5.2, कांगड़ा 3.2, शिमला 3.7, देहरादून 4.6, मसूरी 4.4, नैनीताल 6.2 रहा। इन सभी शहरों से दिल्ली का तापमान कम दर्ज किया गया। विभाग का कहना है कि सात जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत में सर्दी से राहत मिल सकती है।

दिल्ली में एक्यूआई का स्तर भी खराब

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप और सड़कों पर घने कोहरे का असर दिखा। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4°c के आसपास दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान 15°C रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 8 बजे का तापमान 7°C दर्ज किया गया। दिल्ली में मौसम विभाग ने 7 जनवरी यानी कल तक ऐसी ही ठंड और कोहरे का अनुमान लगाया है। फिलहाल दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से भी राहत के कोई आसार नहीं दिख रहें हैं। दिल्ली का AQI PM 2.5 आज 322 है जो बहुत खराब की श्रेणी में माना जाता है।

पहाड़ों से आ रहीं बर्फीली हवाएं

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते दिल्ली में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। रात के समय सड़कों पर गतिविधियां काफी कम हो गई हैं। लोग जगह-जगह आग जलाकर सर्दी भगा रहे हैं। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने बताया कि पहाड़ों पर नए साल तक जो बर्फबारी हुई है, उत्तर पश्चिमी हवाओं के जरिये उसी की ठंडक दिल्ली को सर्द बना रही है। अभी दो दिन और ऐसी ही शीत लहर व कोल्ड डे वाली स्थिति बनी रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article