क्राइम

Karnataka Temple: कर्नाटक में दलित महिला को मंदिर के अंदर पटक-पटक कर पीटा, घसीटते हुए बाहर ले गया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 6, 2023, 06:57 PM IST

Karnataka Temple: पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता हेमवती ने अमृतहल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी है, जिसमें कहा गया है कि उक्त घटना 21 दिसंबर को हुई थी और आरोपी अमृतहल्ली इलाके में लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के 'धर्मदर्शी' मुनिकृष्णा हैं। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

Image

कर्नाटक में दलित महिला को मंदिर में पीटा (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

Photo : Twitter

Karnataka Temple: कर्नाटक में एक दलित महिला के साथ एक मंदिर के अंदर मारपीट की गई है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज करके, जांच में जुटी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है वीडियो में

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि मंदिर के गर्भगृह में महिला समेत पांच लोग हैं। इसी में से एक शख्स पहले महिला से बहस करता दिखता है, फिर से बाल से पकड़ खींचते हुए ले मंदिर के बाहर ले जाने की कोशिश करता है। महिला विरोध करती है, जिसके बाद वो उसे मंदिर के फर्श पर पटक देता है। उसे लात और हाथ से जमकर पीटता भी है। इस दौरान वहां खड़े पुजारी और अन्य शख्स चुपचाप इस घटना को देखते रहते हैं। महिला विरोध करती है, मंदिर के अंदर फिर से घुसती है और आरोपी शख्स उसे फिर मारकर, घसीटते हुए मंदिर के बाहर फेंक देता है।

क्या है कहानी

दावा है कि यह घटना तब हुई जब महिला ने दावा किया कि उसकी शादी मंदिर में भगवान से हुई थी और वह भगवान की मूर्ति के बगल में बैठना चाहती है। बार-बार उसे वहां से हटने के लिए कहा गया, लेकिन वो नहीं हटी। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस ने बताया कि पीड़िता हेमवती ने अमृतहल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी है। जिसमें कहा गया है कि उक्त घटना 21 दिसंबर को हुई थी और आरोपी अमृतहल्ली इलाके में लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के 'धर्मदर्शी' मुनिकृष्णा हैं। मुनिकृष्णा के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article