क्रिकेट

सरफराज अहमद ने बचाई पाकिस्तान की लाज, रोमांचक अंदाज में ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट और सीरीज

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 6, 2023, 06:41 PM IST

सरफराज अहमद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़कर पाकिस्तान को सीरीज में हार से बचा लिया। पांचवें दिन का अंत बेहद रोमांचक अंदाज में हुआ।

Image

सरफराज अहमद और सलमान (साभार PCB)

कराची: पूर्व कप्तान सरफराज अहमद के शानदार शतक ने पाकिस्तान की लाज न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बचा ली और मैच रोमांचक अंदाज में ड्रॉ समाप्त हो गया। जीत के लिए 319 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 90 ओवर में 302 रन 9 विकेट के नुकसान पर बना सकी। कीवी टीम जीत के लिए आखिरी एक विकेट नहीं हासिल कर सकी। अंत में अबरार अहमद7(13) और नसीम शाह 15(11) रन बनाकर बनाकर नाबाद रहे। सरफराज ने 118 रन की पारी खेली और टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ा।

जीत के लिए पाकिस्तान को मिला था 319 रन का लक्ष्य

जीत के लिए चौथी पारी में 319 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। चौथे दिन बैगर कोई रन बनाए ही मेजबान टीम 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में आ गई थी। आखिरी दिन पाकिस्तान को जीत के लिए 319 रन बनाने थे और न्यूजीलैंड को 8 विकेट चटकाने थे।

सरफराज ने शतक जड़कर बचाई लाज

ऐसे में पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने 80 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद मोर्चा संभाला और अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए 135 गेंद में टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ दिया। सरफराज दुर्भाग्यशाली रहे और टीम को जीत दिलान से पहले 118 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन अंत में अबरार अहमद और नसीम शाह ने कीवी टीम को जीत हासिल नहीं करने दी।

पहली पारी में न्यूजीलैंड ने हासिल की थी 41 रन की बढ़त

मैच की शुरुआत न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 449 रन बनाकर की थी। इसके बाद पाकिस्तान को पहली पारी में 408 रन पर ढेर करके 41 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद कीवी टीम ने दूसरी पारी 5 विकेट पर 277 रन बनाकर घोषित की और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 319 रन का लक्ष्य रखा। ऐसे में पाकिस्तान की टीम सरफराज अहमद की 118 रन की शतकीय पारी की बदौलत 9 विकेट पर 302 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। इस मैच के ड्रॉ होते ही सीरीज 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुई।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!