जियो के इस प्लान में सिर्फ 399 के रिचार्ज पर 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलेगा। इतना ही नहीं, कंपनी ने 3,999 रुपये वाला सालाना प्लान और 15, 25 रुपये के अनलिमिटेड 5G डेटा ऐड-ऑन भी पेश किए हैं। यानी आपकी जरूरत रोजाना ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने की हो या पूरे साल रिचार्ज की झंझट से बचने की, इस ऑफर में अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं।
दूसरा 3,999 रुपये का सालाना प्लान है, जिसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलेंगे। यानी बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं तो सालाना प्लान चुन सकते हैं।
इस ऑफर की एक खास बात इसमें मिलने वाली डिजिटल सर्विसेज हैं। ₹399 वाले प्लान के साथ आपको 12 महीने का Canva Pro सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिससे प्रीमियम डिजाइन टेम्पलेट और टूल इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा JioHotstar Mobile, Hollywood और FanCode का सब्सक्रिप्शन JioTV के जरिए मिलेगा।
अगर आप सालाना रिचार्ज कराते हैं तो ₹3,999 वाले प्लान में भी ये डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी। इसमें भी 12 महीने का Canva Pro सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है, जिसकी बताई गई कीमत ₹1,590 है। इसके अलावा एंटरटेनमेंट, गेमिंग, 50GB क्लाउड स्टोरेज और दूसरी डिजिटल सर्विसेज का फायदा मिलेगा।
अब बात उन यूजर्स की, जिन्हें कभी-कभी ज्यादा इंटरनेट की जरूरत पड़ती है। Jio ने इसके लिए दो अनलिमिटेड 5G डेटा ऐड-ऑन पैक पेश किए हैं। ₹15 खर्च करके आप एक दिन के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा ले सकते हैं, जबकि ₹25 वाले पैक में दो दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इन पैक की खासियत यह है कि इनमें डेटा डाउनलोड की कोई लिमिट, स्पीड थ्रॉटलिंग या इस्तेमाल की कोई सीमा नहीं बताई गई है। हालांकि, 5G डेटा का फायदा उठाने के लिए 5G नेटवर्क और योग्य डिवाइस की उपलब्धता जरूरी होगी।
अब सवाल है कि ये रिचार्ज प्लान कब से मिलेंगे? कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ₹399 और ₹3,999 वाले अनलिमिटेड प्लान के साथ ₹15 और ₹25 के 5G डेटा ऐड-ऑन 24 नवंबर से उपलब्ध होंगे। इन्हें MyJio ऐप, Jio.com, Jio स्टोर और देशभर के रिटेल आउटलेट से रिचार्ज कराया जा सकेगा। वहीं, ₹50 वाला Unlimited Night Data पैक 26 नवंबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर उपलब्ध होगा।