एजुकेशन

DSSSB Exam Date 2026 Announced: डीएसएसएसबी टेक्निकल असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम डेट घोषित, तीन शिफ्ट में होगा एग्जाम

DSSSB Exam Date 2026 Announced: दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने टेक्निकल असिस्टेंट, असिस्टेंट आर्किविस्ट ग्रेड 1, इलेक्ट्रिकल ओवरसीर सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। परीक्षा 15 दिसंबर 2026 को होगी। एग्जाम तीन पालियों में निर्धारित किया गया है।

Image

DSSSB Exam Date 2026 Announced: यहां देखें डीएसएसएसबी परीक्षा की तारीख

DSSSB Exam Date 2026 Announced: डीएसएसबी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (DSSSB Exam Date 2026) खबर है। दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने टेक्निकल असिस्टेंट, असिस्टेंट आर्किविस्ट ग्रेड 1, इलेक्ट्रिकल ओवरसीर सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। परीक्षा 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम का पूरा नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

DSSSB Exam Date 2026: तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा

बता दें डीएसएसएसबी टेक्निकल असिस्टेंट, असिस्टेंट आर्किविस्ट ग्रेड 1, इलेक्ट्रिकल ओवरसीर सब इंस्पेक्टर के पदों पर परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक निर्धारित होगी। वहीं तीसरी पाली की परीक्षा शाम 5 बजे से 7 बजे तक निर्धारित होगी।

DSSSB Admit Card 2026: कब आएगा एडमिट कार्ड

डीएसएसएसबी के इन पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड 12 दिसंबर 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे। एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। बिना इसके आपको एंट्री नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या कल स्कूल बंद हैं या नहीं

DSSSB Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर DSSSB Delhi Technical Assistant, Assistant Archivest Grade 1, Electrical Overseer Sub Inspector Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

DSSSB Technical Assistant Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. डेट ऑफ बर्थ
  3. माता पिता का नाम
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा केंद्र का नाम
  6. एग्जाम सेंटर का पता
  7. एग्जाम की डेट
  8. एग्जाम की टाइमिंग

डीएसएसएसबी ने इन पदों पर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article