Isha Malviya Engagement Rumors: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा मालवीय ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। ईशा मालवीय ने टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड में भी डेब्यू किया है। आखिरी बार उन्हें गुरमीत चौधरी के साथ फिल्म 'तुम मेरे हो' में देखा गया था। लेकिन हाल ही में ईशा मालवीय अपने करियर नहीं बल्कि निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, ईशा मालवीय ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसके बाद से ही अटकलें लग रही हैं कि एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है। ईशा मालवीय अपनी फोटोज में मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं। इतना ही नहीं, उन्होंने जमकर अपनी रिंग भी फ्लॉन्ट की। इन तस्वीरों को देख सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'सलमान खान से शादी करना चाहती...' नेशनल टीवी पर Arishfa Khan ने बताई दिल की बात
ईशा मालवीय ने अपनी पहली तस्वीर में एक शख्स के कंधे पर सिर रखकर अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं। वहीं अगली कई तस्वीरों में ईशा मालवीय की खुशी देखने लायक रही। एक्ट्रेस ने एक भी तस्वीर ऐसी नहीं छोड़ी, जिसमें उन्होंने रिंग न फ्लॉन्ट की हो। ईशा मालवीय ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "लाखों बार मेरी हां है।" ईशा मालवीय की ये पोस्ट देखते ही देखते चर्चा में आ गई, साथ ही इसपर अभी तक 80 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: लव बाइट के साथ पकड़े गए Avinash Mishra, Eisha Singh को चीट करने का मिला पक्का सबूत? फोटो ने फैलाई सनसनी
