New Delhi: न्यूयॉर्क-दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में कथित तौर पर एक महिला सह-यात्री पर पेशाब करने वाले व्यक्ति की पहचान शंकर मिश्रा (Who is Shankar Mishra) के रूप में हुई है और वह मुंबई का निवासी है। एयरलाइन द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद बुधवार को मिश्रा के खिलाफ मामला (Case) दर्ज किया गया। यह घटना कथित तौर पर 26 नवंबर को हुई थी, लेकिन एयरलाइन ने पुलिस को 28 दिसंबर को ही सूचित किया। गुरुवार को एयर इंडिया ने नागरिक उड्डयन नियामक, DGCA को एक रिपोर्ट भी सौंपी, जिसमें बताया गया कि क्यों एक महीने से अधिक समय तक शिकायत दर्ज क्यों नहीं की गई।
कौन है शंकर मिश्रा
कहा जा रहा है कि शंकर मिश्रा मुंबई का निवासी है जो भारत में वेल्स फारगो ("Wells Fargo) कंपनी का वाइस प्रेसिडेंट है। यह कंपनी एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जिसका मुख्यालय कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में है। मिश्रा पर दिल्ली पुलिस द्वारा यौन उत्पीड़न और अश्लीलता का आरोप लगाया गया है, और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी से बचने के लिए मिश्रा कथित तौर पर अपने गृहनगर मुंबई फरार हो गया है जबकि दिल्ली पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए एक टीम बनाई है। एक बुजुर्ग महिला यात्री पर मिश्रा के अश्लील हरकत के आरोप में शंकर मिश्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 509 और 510 के साथ-साथ भारतीय विमान अधिनियम की धारा 23 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
30 दिनों के लिए लगा था बैन
बुधवार को मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद, एयरलाइन ने शंकर मिश्रा को 30 दिनों के लिए उड़ान भरने से रोक दिया गया था। एयर इंडिया ने उसके खिलाफ दिल्ली के पालम थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। कर मिश्रा के प्रतिबंध की तुलना कॉमेडियन कुणाल कामरा से की जा रही है, जिन्हें पत्रकार पर कथित रूप से टिप्पणी करने की वजह से छह महीने के लिए एयर इंडिया सहित कई एयरलाइनों में उड़ान भरने से रोक दिया गया था बाद में इस अवधि को तीन महीन कर दिया गया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
