LIVE

आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 18 मार्च 2023: भारत-बांग्लादेश फ्रेंडशिप पाइपलाइन का उद्घाटन

Times Now Navbharat DigitalUpdated Mar 20, 2023, 15:52 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 18 मार्च  2023: भारत-बांग्लादेश फ्रेंडशिप पाइपलाइन का उद्घाटन

आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 18 मार्च 2023: भारत-बांग्लादेश फ्रेंडशिप पाइपलाइन का उद्घाटन

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 18 मार्च 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 18 मार्च (शनिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार:

MAR 18, 2023 22:54 IST

अब जेल की हवा खाएंगे डोनाल्ड ट्रंप?

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अब गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को गिरफ्तार किए जा सकते हैं। इसका दावा खुद ट्रंप ने ही किया है। पढ़ें पूरी खबर
MAR 18, 2023 22:18 IST

कोविड-19 फिर बढ़ा रहा टेंशन

coronavirus new variant XBB1: देश में कोविड-19 के 76 नमूनों के कोरोना वायरस (Covid-19) के एक्सबीबी1.16 स्वरूप (coronavirus new variant XBB1) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह देश में कोविड-19 के मामलों में हालिया बढ़ोतरी की वजह हो सकता है। आईएनएसएसीओजी के आंकड़ों के आधार पर यह दावा किया गया है।आईएनएसएसीओजी के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का यह नया स्वरूप जिन नमूनों में मिला है उनमें से 30 कर्नाटक, 29 महाराष्ट्र, सात पुडुचेरी, पांच दिल्ली, दो तेलंगाना, एक-एक नमूने गुजरात-हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के हैं। पढ़ें पूरी खबर
MAR 18, 2023 21:16 IST

यूपी वॉरियर्ज ने रोका मुंबई इंडियन्स का विजय रथ

मुंबई: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स को पहली बार विमंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में हार का स्वाद शनिवार को चखना पड़ा। यूपी वॉरियर्ज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई की टीम को 20 ओवर में 127 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 128 रन के लक्ष्य को को तीन गेंद और पांच विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने वाली ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर
MAR 18, 2023 20:02 IST

PM मोदी और शेख हसीना ने भारत-बांग्लादेश फ्रेंडशिप पाइपलाइन का किया उद्घाटन

India Bangladesh Friendship Pipeline: शनिवार को पीएम मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीने ने संयुक्त रूप से भारत-बांग्लादेश फ्रेंडशिप पाइपलाइन का उद्घाटन किया। इसके उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि यह एक नए अध्याय की शुरुआत है। पढ़ें पूरी खबर
MAR 18, 2023 18:33 IST

विशाखापट्टनम में बज सकता है शुभमन गिल का डंका

भारत के उभरते हुए बल्लेबाज शुभमन गिल पहले वनडे मैच में भले ही ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना पाए, इसके बावजूद उनके पास दूसरे वनडे में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। साल 2023 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे गिल इस रिकॉर्ड से केवल 57 रन की दूरी पर खड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर
MAR 18, 2023 17:42 IST

बेमौसम बारिश का कहर

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बैतरा पहाड़ी नदी में अचानक आई बाढ़ की चपेट आकर 6 लोग बह गए थे, जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गयी है, पुलिस ने 5 लोगों के शव को बरामद कर लिया वहीं एक की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर
MAR 18, 2023 17:20 IST

महबूबा मुफ्ती के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पर बवाल

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के मंदिर में जल अभिषेक करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वो पड़ी लिखी है समझदार है और उच्च पद पर रह चुकी है इसलिए उनको इस्लाम के वसूलों को बताने से कोई फायदा नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
MAR 18, 2023 16:03 IST

पकड़ा गया वारिस पंजाब दे प्रमुख खालिस्तानी सपोर्टर अमृतपाल सिंह

Punjab Amritpal Singh Latest News: पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी सपोर्टर अमृतपाल सिंह को उसके 6 साथियों के साथ धर दबोचा है, काफिले के साथ खुद अमृतपाल भी था, 8 जिलों की पुलिस उसका पीछा कर रही है वहीं तनाव की स्थिति के बीच हालात की गंभीरता को भांपते हुए पंजाब के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं ताकि उसके समर्थक वबाल ना काट सकें। पढ़ें पूरी खबर
MAR 18, 2023 15:51 IST

एक के बाद एक IT इंडस्ट्री के दिग्गज दे रहे हैं इस्तीफा

Top level exits in Indian IT sector: बीते गुरुवार को TCS के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO)राजेश गोपीनाथन के इस्तीफे की खबर आई तो उसने सभी को चौंका दिया। करीब 22 साल से टीसीएस में काम कर चुके गोपीनाथन छह साल से भी ज्यादा समय से TCS की कमान संभाल रहे थे। इंडस्ट्री में टॉप लेवल पर इस्तीफे तो होते रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से पूरी दुनिया में IT सेक्टर में मची खलबली के बीच गोपीनाथन की तरह Infosys,HCLजैसी कंपनियों से हुए दिग्गजों के इस्तीफे ने कई सवाल भी खड़े कर दिए है। पिछले चंद दिनों में भारतीय IT सेक्टर में इंफोसिस से प्रेसिडेंट रवि कुमार एस और मोहित जोशी, HCL के वाइस प्रेसिडेंट रह चुके सुकमल बनर्जी ने भी इस्तीफा दे दिया है। पढ़ें पूरी खबर
MAR 18, 2023 14:38 IST

आज की ताजा खबर 18 मार्च 2023 LIVE: दिल्ली-एनसीआर में तूफानी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में तूफानी बारिश, कई जगहों पर गिरे ओले, बिजली भी गुल
MAR 18, 2023 13:02 IST

आज की ताजा खबर 18 मार्च 2023 LIVE: पेश होने के लिए इमरान खान इस्लामाबाद रवाना

सरकारी दबाव में क्या झुक गए इमरान खान, 'बातचीत के लिए सरकार तारीख और जगह तो बताए'
MAR 18, 2023 10:29 IST
MAR 18, 2023 09:01 IST

आज की ताजा खबर 18 मार्च 2023 LIVE: यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल

72 घंटे की हड़ताल का असर, यूपी के कई जिलों में ब्लैक आउट, क्या आपका जिला भी शामिल
MAR 18, 2023 07:35 IST

आज की ताजा खबर 18 मार्च 2023 LIVE: पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वारंट

जो बाइडेन बोले-हां पुतिन ने यूक्रेन में किया है वॉर क्राइम, रूस ने कहा यह सब बकवास
MAR 18, 2023 06:25 IST

आज की ताजा खबर 18 मार्च 2023 LIVE: फेसबुक पर अवतरित हुए ट्रंप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेसबुक पर की पहली पोस्ट की है,बता दें कि करीब ढाई साल तक उन्होंने बैन का सामना किया।
MAR 18, 2023 06:22 IST

आज की ताजा खबर 18 मार्च 2023 LIVE: 'कांग्रेस अपनी भूमिका खुद करेगी तय'

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है और चुनाव के सिलसिले में अपनी भूमिका खुद तय करेगी।
MAR 18, 2023 06:20 IST

आज की ताजा खबर 18 मार्च 2023 LIVE: हड़ताली बिजली कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन

उत्तर प्रदेश में बिजली संबंधित हड़ताल की वजह पूर्वांचल के कुछ जिलों में आपूर्ति पर असर पड़ा है। सरकार ने अलग-अलग जिलों में कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
MAR 18, 2023 06:18 IST

आज की ताजा खबर 18 मार्च 2023 LIVE: पुलवामा में मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो चुकी है।