देश

आशुतोष रांका और सौरव दास से जुड़े मामले की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, जंतर-मंतर में जबरन घुसने का है आरोप

अदालत ने आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत सोमवार को दो दिन के लिए बढ़ा दी है। उन्हें सबसे पहले 13 अक्टूबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आरोप है कि वे अन्य CJP कार्यकर्ताओं के साथ जंतर-मंतर में प्रवेश करने के लिए बंद गेट को पार कर गए थे।

Image

आशुतोष रांका और सौरव दास से जुड़े मामले की जांच करेगी क्राइम ब्रांच (Photo/@abhijeet_dipke)

Photo : ANI

सीईसी ज्ञानेश कुमार और एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध के क्रम में CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास द्वारा जंतर मंतर में अनधिकृत रूप से घुसने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले की जांच अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच करेगी।

ये अपडेट तब सामने आया है जब पहले ही दोनों नेताओं को एसईएम कोर्ट से झटका लगा है। अदालत ने दोनों की न्यायिक हिरासत सोमवार को दो दिन के लिए बढ़ा दी है। उन्हें सबसे पहले 13 अक्टूबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आरोप है कि वे अन्य CJP कार्यकर्ताओं के साथ जंतर-मंतर में प्रवेश करने के लिए बंद गेट को पार कर गए थे। जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित नहीं किए जाने के बाद वहां प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया था और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए थे। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था।

CJP संस्थापक ने उठाए सवाल

वहीं, अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत को बढ़ाए जाने के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर करारा तंज कसा है। उन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक फैसले और अपनी पार्टी के दोनों नेताओं की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत के बीच तुलना की।इनमें एक रिपोर्ट में 2017 के हत्या मामले में दोषी ठहराए गए नंदलाल राय उर्फ बबलू राय की सजा पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की रोक का जिक्र था। रिपोर्ट के मुताबिक, राय अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। दूसरी रिपोर्ट आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाए जाने से संबंधित थी।

CJP की कानूनी प्रमुख ने कार्रवाई पर सवाल उठाए

वहीं, CJP की कानूनी प्रमुख रत्ना सिंह ने भी दोनों नेताओं की हिरासत बढ़ाए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई कार्यवाही को ‘तमाशा’ बताते हुए अदालत को समाप्त करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून का इस्तेमाल रांका और दास को हिरासत में रखने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने मजिस्ट्रेट के अदालत में फोन पर व्यस्त रहने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों की कार्यप्रणाली की जांच की मांग की। ये आरोप CJP की कानूनी प्रमुख की ओर से लगाए गए हैं।

बुधवार को फिर पेश होंगे दोनों नेता

अधिकारियों के मुताबिक,रांका और दास को सोमवार को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में नव नियुक्त विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था, जहां उनकी न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ा दी गई। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं को बुधवार को फिर विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article