देश

दिल्ली-एनसीआर में तूफानी बारिश, कई जगहों पर गिरे ओले, बिजली भी गुल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2023, 02:35 PM IST

Delhi-NCR rain: दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों मे तेज बारिश हो रही है। अगर बात नोएडा और ग्रेटर नोएडा की करें तो बारिश के साथ ओले भी गिर रहे हैं।

Delhi-NCR rain: मार्च के महीने में इस तरह की बारिश से सामना नहीं हुआ होगा। आसमान में चमक और गरज के साथ लगातार बारिश हो रही है। कई इलाकों में ओले भी गिर रहे हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज बारिश के साथ ओलों भी गिर रहे हैं। कई इलाकों में बिजली गुल है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार सुबह से ही हल्की बारिश की शुरुआत हुई थी।मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में शहर में गरज के साथ और बारिश होने का अनुमान जताया था।आईएमडी के मुताबिक, शनिवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

विभाग ने बताया कि शहर में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 89 फीसदी दर्ज की गई।इसके साथ ही यूपी के कई और जिलों में तेज बारिश हो रही है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में हुई बारिश और ओलावृष्टि को लेकर जारी किए निर्देश दिए गए हैं।

इन इलाकों में तेज बारिश

आईएमडी के अनुसार, दिन में दिल्ली के बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादली, मॉडल टाउन, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर कलां, नजफगढ़, द्वारका, पालम, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार जताए गए थे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के बहादुरगढ़, गाजियाबाद, छपरौला, गुरुग्राम, हरियाणा के सोहना और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, खतौली, सकोटी टांडा, दौराला और मेरठ

आईएमडी के मुताबिक, हरियाणा के कैथल, नरवाना, राजौंद, असंध और सफीदों के अलावा आसपास के कुछ इलाकों में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ओलों का कहर

delhi rain snow

delhi rain snow

यूपी में राहत राशि का ऐलान

आपदा से हुई जनहानि में प्रत्येक प्रभावित परिवार को 04 लाख रु. की अनुमन्य राहत राशि तत्काल प्रदान करें। जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशुहानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए ताकि इस संबंध में आगे की कार्यवाही की जा सके।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article