देश

Death Due To Rain: बेमौसम बारिश का कहर, यूपी के सोनभद्र में भारी बारिश से नाले में बहे 5 लोगों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2023, 05:32 PM IST

sonbhadra rain death: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बैतरा पहाड़ी नदी में अचानक आई बाढ़ की चपेट आकर 6 लोग बह गए थे, जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गयी है, पुलिस ने 5 लोगों के शव को बरामद कर लिया वहीं एक की तलाश जारी है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • खोजी दस्तों के प्रयास से पांच शव बरामद किए जा चुके हैं
  • जबकि एक महिला के शव की तलाश जारी है
  • सभी छह लोग पानी की चपेट आकर नाले में बह गये थे

up sonbhadra death due to rain: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में शुक्रवार की शाम अचानक भारी बारिश और ओलावृष्टि (hailstorm and rain in up) के बाद पहाड़ी इलाके में स्थित एक नाले में छह लोग बह गये। पुलिस ने बताया कि उनमें से पांच लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना रामपुर बरकोनिया के तहत स्थित गड़वान गांव में बैतरा नाला के पास जंगल में शुक्रवार को छह लोग लकड़ी बीनने के लिए गये थे।

उन्होंने बताया, 'शाम के समय अचानक से तेज बारिश और ओला वृष्टि शुरू हो गई, जिससे बचने के लिये सभी इधर उधर छुपने के लिए जगह खोजने लगे, लेकिन बारिश के कारण बैतरा नाला में तेज उफान के साथ पानी का बहाव शुरू हो गया, जिसमें सभी छह लोग पानी की चपेट आकर नाले में बह गये।'

पांच शव बरामद , एक महिला के शव की तलाश जारी

उन्होंने बताया कि पुलिस एवं अन्य खोजी दस्तों के प्रयास से पांच शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक महिला के शव की तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 40 साल की राजकुमारी , 32 साल की रीता, 10 साल की राजपति, 22 साल की हीरावती और 12 साल की विमलेश के रूप में हुई है।

कैसे हुआ था ये दुखद हादसा

बताते हैं कि शुक्रवार की दोपहर रामपुर बरकोनिया गावं के आधा दर्जन लोग गावं के पास पहाड़ी पर लकड़ी बीनने गए थे दोपहर बाद अचानक इलाके में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई थी रात में पहाड़ी पर गए सभी लोग वापस नहीं लौटे तो परिजन उन्हें खोजने लगे, मगर उनका पता नहीं चला बाद में इनमें से पांच लोगों का शव कोन थाना क्षेत्र के चकरिया में मिला है जबकि नाले में बही एक महिला की तलाश की जा रही है।

दिल्ली-एनसीआर में तूफानी बारिश, कई जगहों पर गिरे ओले

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को आसमान में चमक और गरज के साथ लगातार बारिश हो रही है कई इलाकों में ओले भी गिर रहे हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज बारिश के साथ ओलों भी गिर रहे हैं। कई इलाकों में बिजली गुल है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार सुबह से ही हल्की बारिश की शुरुआत हुई थी। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में शहर में गरज के साथ और बारिश होने का अनुमान जताया था।आईएमडी के मुताबिक, शनिवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

यूपी के कई और जिलों में तेज बारिश हो रही है

मौसम विभाग ने बताया कि शहर में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 89 फीसदी दर्ज की गई। इसके साथ ही यूपी के कई और जिलों में तेज बारिश हो रही है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में हुई बारिश और ओलावृष्टि को लेकर जारी किए निर्देश दिए गए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article