Imran Khan Latest News: तोशखाना मामले में इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। दो दिन पहले जब पाकिस्तान पुलिस उनके घर गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो हंगामे को पूरी दुनिया ने देखा। इससे पहले खबर आई थी कि दीवार फांद कर वो भाग गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने बयान दिया कि जब जमानत की अर्जी पर 18 मार्च को सुनवाई होनी है तो सरकार इंतजार क्यों नहीं कर लेती। उनके इस बयान पर पीएमएल-एन नेता मरियम नवाज ने तंज कसते हुए कहा था कि एक नेता हैं जो बिस्तर के नीचे जा छिपे हैं। इन सब घटनाक्रम के बीच डॉन न्यूज के मुताबिक पीटीआई ने नेताओं ने कहा कि सरकार सिर्फ बातचीत की बात करती है हकीकत में तारीख और जगह तो बताए। बता दें कि पाकिस्तान के मौजूदा हालात को देखते हुए बार एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने सत्ता और विपक्ष दलों के बीत बातचीत का प्रस्ताव दिया था।
अब इमरान बातचीत के लिए तैयार
यह टिप्पणी इमरान खान के यह कहने के ठीक एक दिन बाद आई है कि वह देश के लिए किसी से भी बात करने और कोई भी बलिदान देने के लिए तैयार हैं। वो पाकिस्तान की तरक्की, हित और लोकतंत्र के लिए किसी भी बलिदान से पीछे नहीं हटेंगे। इस संबंध में वो किसी से भी बात करने और इसके लिए हर कदम उठाने के लिए तैयार हैं। इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शाहबाज़ शरीफ के बाद एक ट्वीट में कहा कि राजनीतिक संकट को समाप्त करने के लिए सभी राजनीतिक ताकतों को बातचीत के लिए बैठना होगा।शहबाज शरीफ ने कहा था कि देश को आगे ले जाने के लिए सभी राजनीतिक ताकतों को एक साथ बैठना होगा। राजनेता हमेशा बातचीत का सहारा लेते हैं, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का इस संबंध में सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं देने का इतिहास रहा है।
