हेल्थ

World Coconut Day : सेहत का खजाना है नारियल, लेकिन भूलकर भी न खाएं ये लोग, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

World Coconut Day 2025 : नारियल का सेवन हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सर्दी हो या गर्मी आप नारिय का सेवन किसी भी मौसम में कर सकते है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी हेल्थ कंडीशन बताने जा रहे हैं, जिससे जूझ रहे लोगों के लिए नारियाल का सेवन काफी नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं किसे नारियल का सेवन नहीं करना चाहिए।

Image

benefits and side effects of coconuts

World Coconut Day 2025 : हर साल 2 सितंबर का दिन विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day) के रूप में मनाया जाता है। सेहत के लिए भरपूर फायदेमंद नारियल को भारतीय संस्कृति में भी बेहद शुभ माना गया है। इसमें मौजूद तमाम पोषक तत्व न केवल आपके शरीर को एनर्जी देते हैं बल्कि कई तरह की बीमारियों से बचाव में भी काफी मदद करते हैं। नारियल पानी से लेकर नारियल तेल और नारियल के गूदे तक इस हर एक चीज हेल्थ के लिए फायदेमंद है। लेकिन ध्यान रखें कि ये सभी लोगों के लिए समान रूप से सुरक्षित नहीं है। जी हां आज हम आपको कुछ लोगों के बारे में बताएंगे जिन्हें नारियल से दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि यह उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

नारियल के फायदे

  • नारियल एक एनर्जी बूस्टर का काम करता है, क्योंकि नारियल में मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स (MCTs) होते हैं, जो आपको तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं।
  • नारियल का सेवन करने से आपका डाइजेशन बेहतर होता है। क्योंकि नारियल में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है।
  • शरीर में पानी को कमी को दूर करने के लिए नारियल का पानी बेस्ट है। इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर नारियल पानी शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है।
  • यदि सीमित मात्रा में नारियल का सेवन किया जाए तो इसमें मौजूद पोटेशियम आपकी हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • स्किन और हेयर की हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल त्वचा और बाल दोनों पर कर सकते हैं।

किन लोगों को नारियल खाने से बचना चाहिए?

दिल के मरीज

जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है, उन्हें नारियल के तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि नारियल तेल में सैचुरेटेड फैट की मात्रा होती है। जिसके सेवन से हार्ट रोग का खतरा बढ़ सकता है।

डायबिटीज के मरीज

नारियल और ड्राई कोकोनट दोनों में ही कार्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा अधिक पाई जाती है। जो आपके ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

किडनी पेशेंट्स

नारियल पानी में पोटैशियम की मात्रा भरपूर होता है। यही कारण है कि किडनी रोगियों को नारियल पानी का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि उनके लिए पोटेशियम की अधिकता खतरनाक साबित हो सकती है।

एलर्जी वाले मरीज

एलर्जी से जूझ रहे लोग जिन्हें स्किन रैश, सूजन या पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें नारियल का सेवन करने से एक्सपर्ट की राय लेनी चाहिए। क्योंकि इससे आपकी एलर्जी की समस्या और अधिक बढ़ सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article