हेल्थ

सिर्फ एक्सरसाइज से नहीं चलेगा काम, वेट लॉस के लिए जरूरी है डाइट में बदलाव, तभी मिलेगा पूरा रिजल्ट

Exercise And Diet Combination For Weight Loss : वजन कम करना काफी मुश्किल काम है, इसलिए इसके लिए हमें प्रयास भी अधिक करने होंगे। यदि आप सोचते हैं कि सिर्फ एक्सरसाइज करने से आपका वजन कम हो जाएगा तो हम आपको बता दें कि इसके लिए डाइट में भी बदलाव जरूरी है। आइए जानते हैं वेट लॉस का कारगर प्लान...

Image

weight loss

Exercise And Diet Combination For Weight Loss : लगातार खराब होता खानपान और लाइफस्टाइल के कारण वजन का बढ़ना एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। जिसे कम करना आज के समय में सिर्फ एक जरूरत ही नहीं बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल का जरूरी हिस्सा बन गया है। वेट लॉस के लिए बहुत से लोग केवल जिम जाकर एक्सरसाइज करना ही काफी मानते हैं। लेकिन आपको बता दें कि वेट लॉस के बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आपको एक्सरसाइज के साथ डाइट का प्लान बनाना भी काफी जरूरी है। अगर आप वजन घटाने को लेकर गंभीर हैं तो आपको एक्सरसाइज और डाइट दोनों को लेकर प्रयास करने चाहिए। आइए जानते हैं वेट लॉस का फुल कारगर प्लान...

वेट लॉस में एक्सरसाइज का रोल

वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज करने से आपका कैलोरी बर्न तेजी से होता है, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और मसल्स मजबूत होती हैं। यही कारण है कि रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करने से आपका फैट बर्निंग प्रोसेस काफी तेज हो जाता है। इसके लिए आप अपनी लाइफस्टाइल में वॉकिंग, रनिंग, योगा, डांसिंग या जिम एक्सरसाइज जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।

वेट लॉस में डाइट का रोल

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो वेट लॉस में एक्सरसाइज से ज्यादा डाइट का रोल होता है। जी हां डाइट आपकी वेट लॉस जर्नी में 70% तक रोल प्ले करती है। इसलिए यदि आप रोजाना हेल्दी डाइट को फॉलो करते हैं, तो आपको भरपूर पोषण के साथ वेट लॉस में भी मदद मिलेगी। हालांकि वेट लॉस करते समय ध्यान रखें कि जितनी कैलोरी इंटेक करें उससे अधिक कैलोरी बर्न करनी चाहिए। इसके अलावा आपको प्रोटीन से भरपूर डाइट लेनी चाहिए।

निष्कर्ष

लेख से साफ है कि यदि आप वजन घटाने की सोच रहे हैं, तो केवल जिम जाकर पसीना बहाने से काम नहीं चलेगा। बल्कि सही डाइट, नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल इन तीनों को एक साथ फॉलो करना आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना सकता है। इसलिए वेट लॉस के लिए आज से ही खाने-पीने की आदतों में सुधार करें और एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल का जरूरी हिस्सा बनाएं। इस तरह आपको काफी बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article