Noodles Alternative: बच्चे हों या बड़े, नूडल्स एक ऐसा स्नैक है जिसे लोग अलग-अलग तरीकों से बनाकर बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। लेकिन, जब बात सेहत की आती है तो अक्सर सवाल उठता है कि क्या नूडल्स सच में हेल्दी होते हैं? आजकल बाजार में कई तरह के हेल्दी नूडल्स के ऑप्शन आ गए हैं, जैसे शिराटाकी नूडल्स, चना नूडल्स और बाजरे के नूडल्स। इनमें से बाजरे के नूडल्स (Millet noodles) काफी चर्चा में हैं। क्या बाजरे के नूडल्स बच्चों के लिए हेल्दी हैं आइए जानते हैं।
बाजरे के नूडल्स क्या होते हैं?
बाजरे के नूडल्स को बाजरे के पूरे अनाज के आटे से बनाया जाता है। ये सामान्य नूडल्स से अलग होते हैं क्योंकि इनमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है। बाजरा एक ऐसा अनाज है जिसे पुराने समय से ही हेल्दी माना जाता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
आम नूडल्स से कैसे अलग हैं बाजरे के नूडल्स
आमतौर पर बाजार में मिलने वाले नूडल्स मैदा से बने होते हैं, जिनमें फाइबर तकरीबन ना के बराबर होता है। वहीं बाजरे के नूडल्स में फाइबर ज्यादा होता है। फाइबर की वजह से- पेट ज्यादा देर तक भरा महसूस होता है, पाचन बेहतर रहता है और बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है। यही वजह है कि माता-पिता अब बच्चों के लिए बाजरे के नूडल्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
बाजरे के नूडल्स में मिलने वाले पोषक तत्व
बाजरे के नूडल्स में कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं जैसे- आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक। इसके अलावा ये ग्लूटेन फ्री भी हो सकते हैं, इसलिए कुछ लोगों के लिए ये बेहतर विकल्प बन जाते हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें: क्या होता है PTSD, क्या बार-बार बुरे सपने आना भी है इसका संकेत
बच्चों के लिए हो सकते हैं अच्छा ऑप्शन
बच्चों को नूडल्स पसंद होते हैं, लेकिन हर बार मैदा वाले नूडल्स देने की जगह कभी-कभी बाजरे के नूडल्स एक हेल्दी विकल्प हो सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर बच्चों के पाचन के लिए अच्छा हो सकता है और पोषण भी बढ़ा सकता है। स्वाद के साथ अगर इसमें सब्जियां भी मिलाई जाएं तो ये ज्यादा बैलेंस्ड मील बन सकता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 100% आटा, नो एडेड शुगर और 'डाइजेस्टिव' दावे पर घिरी कंपनी, FSSAI ने भेजा नोटिस
कैसे बनाए जाते हैं बाजरे के नूडल्स
इन्हें बाजरे के आटे और पानी का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। आटे को मशीन से नूडल्स का आकार दिया जाता है। ये कई तरह के बाजरे से बनाए जा सकते हैं जैसे- पर्ल मिलेट, फिंगर मिलेट, फॉक्सटेल मिलेट और बार्नयार्ड मिलेट। इनका स्वाद हल्का नटी यानी थोड़ा अलग होता है और इन्हें सूप, सब्जियों या स्टर-फ्राई के साथ बनाया जा सकता है।
