शहर

कल का मौसम: स्वेटर और छाता दोनों निकाल लें, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश! जानें दिल्ली-बिहार का हाल

Kal Ka Mausam (कल का मौसम, 22 नवंबर 2026): देशभर का मौसम तेजी से करवट ले रहा है। कुछ राज्यों में बारिश का तो यूपी के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

Image

कल का मौसम कैसा रहेगा

Photo : Times Now Digital

Kal Ka Mausam (कल का मौसम, 22 नवंबर 2026): देशभर का मौसम तेजी से करवट ले रहा है। अलमारियों में रखी स्वेटर और कंबल निकलने लगे हैं और आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। कल के मौसम की बात करें तो चक्रवाती तूफान 'आगवान' के चलते ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। हालांकि, रविवार को देश के किसी भी हिस्से में शीत लहर चलने का अलर्ट नहीं है।

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के आसार

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 22 नवंबर को चक्रवाती तूफान 'आगवान' का असर ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों में देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके विपरीत उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इन इलाकों में बारिश सामान्य से कम दर्ज हो सकती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 नवंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में धुंध या हल्का कोहरा देखने को मिलेगा, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

इन राज्यों में ठंड होगी महसूस

तापमान की बात करें तो देश के अलग-अलग हिस्सों में इसका मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के साथ पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट 21 नवंबर तक जारी किया गया था।

कल का मौसम अलर्ट

मौसम संबंधी गतिविधिप्रभावित क्षेत्र
भारी बारिशअसम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा
सामान्य बारिशअरुणाचल प्रदेश और दक्षिण भारत के कई इलाके
गरज-चमक और बिजलीपूर्वोत्तर के छह राज्य
घना कोहरापूर्वी उत्तर प्रदेश

UP-बिहार का मौसम अलर्ट

उत्तर प्रदेश में रविवार को मौसम का प्रमुख असर कोहरे के रूप में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 22 और 23 नवंबर को घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है। हालांकि, बारिश को लेकर कोई अलर्ट सामने नहीं आया है।

बिहार की बात करें तो 22 नवंबर को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में बारिश, आंधी या बिजली गिरने का भी कोई विशेष अलर्ट नहीं है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article