Late Night Cravings Healthy Snacks: रात का खाना खाने के कुछ घंटे बाद अचानक कुछ नमकीन, मीठा या चटपटा खाने का मन करने लगता है। कई लोग उस समय चिप्स, बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक या मैगी जैसी चीजें खा लेते हैं। उस वक्त तो ये अच्छा लगता है, लेकिन रोज-रोज ऐसा करना सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता। रजिस्टर्ड डाइटिशियन और हेल्थ इंफ्लुएंसर गरिमा ग कहती हैं कि अगर देर रात भूख या कुछ खाने की इच्छा हो, तो उसे गलत चीजें खाकर शांत करने की बजाय हेल्दी विकल्प चुनना बेहतर रहता है। इससे पेट भी भर जाता है और शरीर को बेवजह ज्यादा नमक, चीनी और तेल भी नहीं मिलता।
1. चिप्स खाने का मन करे तो मखाना चुनें
अगर रात में चिप्स या नमकीन खाने की इच्छा हो रही है, तो उसकी जगह भुना हुआ मखाना खा सकते हैं। यह हल्का होता है, खाने में भी स्वादिष्ट लगता है और देर रात के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है।
2. आइसक्रीम की जगह खाएं फ्रोजन बनाना नाइस क्रीम
मीठा और ठंडा खाने का मन हो तो फ्रिज में रखा जमे हुए केले को पीसकर नाइस क्रीम बना सकते हैं। इसमें केले की प्राकृतिक मिठास होती है, जिससे अलग से ज्यादा चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ती।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दिल और दिमाग ही नहीं, लंबी उम्र के लिए मजबूत जांघें भी हैं जरूरी, 90% लोग हैं अनजान
3. बिस्किट छोड़ें खजूर और बादाम खाएं
अगर चाय के साथ या ऐसे ही बिस्किट-कुकीज खाने की आदत है, तो इसकी जगह 2 खजूर और एक मुट्ठी बादाम खाएं। इससे पेट भी जल्दी भरता है और बार-बार कुछ खाने की इच्छा भी कम हो सकती है।टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: IBS का शिकार पुरुष नहीं, महिलाएं ज्यादा क्यों बनती हैं, जानिए इसके पीछे की असली वजह
4. मैगी की जगह गर्म सूप ज्यादा बेहतर
रात में कुछ गर्म और हल्का खाने का मन हो, तो इंस्टेंट नूडल्स की बजाय वेजिटेबल सूप या बोन ब्रॉथ पी सकते हैं। इससे पेट को आराम मिलता है और भारीपन भी महसूस नहीं होता।
5. मीठा खाने की इच्छा हो तो डार्क चॉकलेट लें
अगर चॉकलेट या मिठाई खाने का मन हो रहा है, तो 70 प्रतिशत या उससे ज्यादा कोको वाली 1 से 2 पीस डार्क चॉकलेट खा सकते हैं। इससे मीठा खाने की इच्छा भी पूरी हो जाती है और जरूरत से ज्यादा मिठाई खाने से बच सकते हैं।6. ब्रेड-टोस्ट की जगह राइस केक ट्राई करें
अगर देर रात ब्रेड या टोस्ट खाने का मन हो, तो उसकी जगह राइस केक पर थोड़ा पीनट बटर लगाकर खा सकते हैं। यह स्वादिष्ट भी लगता है और अच्छा विकल्प भी माना जाता है।
7. कोल्ड ड्रिंक छोड़ जीरा पानी या कैमोमाइल टी पिएं
अगर रात में कोल्ड ड्रिंक पीने का मन करे, तो उसकी जगह जीरा पानी या गुनगुनी कैमोमाइल टी लें। इससे शरीर को ताजगी मिलती है और ज्यादा चीनी पीने से भी बचाव होता है।
8. तले हुए स्नैक्स की जगह एयर-फ्राइड सब्जियां खाएं
अगर समोसा, पकौड़े या दूसरी तली हुई चीजें खाने का मन हो, तो एयर-फ्राइड वेजिटेबल स्टिक्स को ह्यूमस के साथ खा सकते हैं। इससे स्वाद भी मिलता है और तली हुई चीजों की तुलना में हल्का विकल्प भी मिल जाता है।
एक्सपर्ट की सलाह
डाइटिशियन गरिमा गोयल के मुताबिक, देर रात भूख लगना कोई असामान्य बात नहीं है। लेकिन उस समय क्या खाते हैं, यह ज्यादा जरूरी है। अगर सही और हेल्दी स्नैक्स चुने जाएं, तो क्रेविंग भी शांत हो जाती है और सेहत पर भी बुरा असर नहीं पड़ता। इसलिए अगली बार रात में कुछ खाने का मन करे, तो इन हेल्दी विकल्पों को जरूर आजमाएं।
