हेल्थ

दिल और दिमाग ही नहीं, लंबी उम्र के लिए मजबूत जांघें भी हैं जरूरी, 90% लोग हैं अनजान

Strong Thighs And Long Life: क्या आप जानते हैं लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए सिर्फ दिल और दिमाग ही नहीं, बल्कि जांघों की ताकत भी जरूरी है। जानिए मजबूत जांघें शरीर को किस तरह फायदा पहुंचाती हैं।

Image

मजबूत जांघों में छिपा है लंबी उम्र का राज

Strong Thighs And Long Life: जब भी अच्छी सेहत और लंबी उम्र की बात होती है, तो सबसे पहले दिल, दिमाग या फेफड़ों का नाम आता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आपकी जांघों की ताकत भी आपकी सेहत का बड़ा राज हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जांघों की मांसपेशियां शरीर की सबसे बड़ी और सबसे मजबूत मांसपेशियों में गिनी जाती हैं। अगर ये मजबूत रहें, तो शरीर लंबे समय तक एक्टिव बना रहता है। इतना ही नहीं, ये शरीर में शुगर को सही तरीके से इस्तेमाल करने, दिल को बेहतर ढंग से काम करने और उम्र बढ़ने के साथ शरीर को फिट रखने में भी मदद कर सकती हैं। इसलिए अगर आप हेल्दी लाइफ चाहते हैं, तो पैरों की ताकत को नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल न करें।

जांघों की ताकत क्यों है जरूरी

जांघें सिर्फ चलने, सीढ़ियां चढ़ने या दौड़ने के काम नहीं आतीं। ये शरीर का पूरा वजन संभालती हैं और रोजमर्रा के लगभग हर काम में साथ देती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि मजबूत जांघें शरीर को लंबे समय तक सक्रिय रखने में मदद करती हैं, जिससे बढ़ती उम्र में भी कमजोरी जल्दी महसूस नहीं होती।

शरीर में शुगर का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद

जब जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, तो शरीर खाने से मिलने वाली शुगर का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाता है। इससे ब्लड शुगर संतुलित रखने में मदद मिल सकती है। यही वजह है कि पैरों की मजबूती को अच्छी सेहत का अहम हिस्सा माना जाता है।

दिल और दिमाग को भी मिलता है फायदा

एक्सपर्ट के अनुसार, मजबूत पैर सिर्फ चलने-फिरने के लिए ही नहीं, बल्कि दिल और दिमाग के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। पैरों की मांसपेशियां खून के बहाव को बेहतर बनाए रखने में मदद करती हैं। साथ ही, उम्र बढ़ने के साथ दिमाग को स्वस्थ रखने में भी इनकी अहम भूमिका मानी जाती है।

जांघों को मजबूत कैसे बनाएं

इसके लिए बहुत मुश्किल एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है। नियमित रूप से स्क्वाट्स, लंजेस और तेज कदमों से वॉक जैसी आसान एक्सरसाइज काफी फायदेमंद हो सकती हैं। साथ ही, रोज के खाने में पर्याप्त प्रोटीन लेना, अच्छी नींद लेना और शरीर को आराम देना भी जरूरी है। तभी मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।

आज से ही पैरों की फिटनेस पर दें ध्यान

अक्सर लोग सिर्फ पेट कम करने या हाथ मजबूत बनाने पर ध्यान देते हैं, जबकि पैरों की एक्सरसाइज छोड़ देते हैं। लेकिन अगर आप लंबे समय तक फिट, एक्टिव और आत्मनिर्भर रहना चाहते हैं, तो अपनी जांघों को मजबूत बनाना भी उतना ही जरूरी है। छोटी-छोटी अच्छी आदतें भविष्य में आपकी सेहत के लिए बड़ा सहारा बन सकती हैं।

नोट: यह जानकारी स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। अगर आपको कोई बीमारी है या व्यायाम शुरू करना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर या फिटनेस एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article