Doob Ghas Ke Fayde In Hindi : गणेश पूजन का सबसे महत्वपूर्ण पर्व यानी गणेश चतुर्थी काफी नजदीक आ रहा है। ये त्यौहार इस साल 26-27 अगस्त के दिन मनाया जाना तय हुआ है। गणेश जी को दूर्वा (दूब) घास का भोग भी लगाया जाता है। भगवान गणेश को अति प्रिय ये घास आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। जी हां इस घास में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत को कई तरह से फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं दूब घास के फायदे...
दूब घास के औषधीय गुण
दूब घास में विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, एसिटिक एसिड और एल्कलॉइड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल, एंटीवायरल और एंटीसेप्टिक गुण भी दूब घास में पाए जाते हैं। जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
दूब घास के फायदे - Benefits Of Doob Grass In Hindi
- दूब घास में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आपके शरीर की सूजन को कम करने में कारगर साबित होते हैं। ये आपके शरीर को ठंडक भी पहुंचाते हैं।
- दूब घास के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। यही कारण है कि इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में दूब घास का इस्तेमाल किया जाता है।
- दूब घास में हाइपोग्लाइसेमिक इफेक्ट होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। डायबिटीज के मरीजों के दूब घास का रस खाली पेट पीना चाहिए।
- शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए भी दूब घास का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बढ़ती हैं, और हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है।
- स्किन की समस्याओं को दूर करने में दूब घास काफी फायदेमंद होती है। क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन पर होने वाले चकत्ते, खुजली और कई तरह की समस्याओं को ठीक कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
