Forearm Workout Mistakes: ज्यादातर लोग जिम में फोरआर्म्स (Forearms) पर कम ध्यान देते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जो बाइसेप्स, चेस्ट और शोल्डर्स पर तो खूब मेहनत करते हैं, लेकिन फोरआर्म्स को इग्नोर करते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। फोरआर्म्स की एक्सरसाइज बेहद जरूरी है क्योंकि मजबूत फोरआर्म्स से न केवल आपकी ग्रिप स्ट्रेंथ बढ़ती है बल्कि आपके हाथ भी बेहद आकर्षक नजर आते हैं। मजबूत फोरआर्म्स का फायदा आपको डेडलिफ्ट, पुल-अप, रोइंग और कई अन्य एक्सरसाइज में भी मिलता है।
हालांकि, कुछ लोग जो फोरआर्म्स की एक्सरसाइज करते भी हैं वो एक्सरसाइज करते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से न तो मसल्स की सही ग्रोथ होती है और न ही ताकत बढ़ती है और कुछ मामलों में चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। फोरआर्म्स की एक्सरसाइज करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए उसे यहां डिटेल में बताया गया है जो आपके बेहद काम आ सकती है।
बहुत ज्यादा वजन उठाने की गलती
फोरआर्म्स की एक्सरसाइज करते समय ज्यादातर लोग शुरुआत से ही बहुत भारी वजन उठाने की कोशिश करते हैं जो नुकसानदायक होता है। फोरआर्म्स की मसल्स छोटी होती है ऐसे में अगर गलत फॉर्म के साथ आप इसे ट्रेन करते हैं तो पूरा दबाव कलाई और कोहनी पर पड़ने लगता है। फोरआर्म्स की एक्सरसाइज करते समय हल्के या मध्यम वजन से शुरुआत करें और धीरे-धीरे वजन बढ़ाने पर फोकस करें। ध्यान रहे कि हर रेप कंट्रोल में ही हो।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जिम में लोअर चेस्ट ट्रेन करते समय इन गलतियों से तुरंत बचें, आपकी मेहनत कर सकती हैं बेकार
गलत फॉर्म और तेज स्पीड से एक्सरसाइज करना
फोरआर्म्स की एक्सरसाइज ज्यादातर जिम जाने वाले लोग लास्ट में सभी एक्सरसाइज खत्म करने के बाद ही करते हैं। जल्दी खत्म करने के चक्कर में लोग इसे करते समय तेजी से वजन ऊपर-नीचे करते हैं। इससे मसल्स तो नहीं बनती लेकिन, चोट का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में हर रेप को धीरे-धीरे पूरा करें और ऊपर और नीचे दोनों मूवमेंट को कंट्रोल करें। एक्सरसाइज के दौरान घर जाने पर फोकस करने की बजाए केवल फोरआर्म्स की मसल्स पर फोकस रखें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Abs की एक्सरसाइज करते हुए न करें ये गलतियां, वरना नहीं दिखेंगे सिक्स पैक
सिर्फ एक ही एक्सरसाइज पर निर्भर रहना
ज्यादातर जिम जाने वाले लोग Wrist Curl को ही फोरआर्म्स की पूरी ट्रेनिंग मान लेते हैं। जबकि फोरआर्म्स में कई अलग-अलग मसल्स होती हैं जिसके बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है। अलग-अलग मसल्स को अलग-अलग एक्सरसाइज की जरूरत होती है जिसे करके ही आप मजबूत फोरआर्म्स बना सकते हैं। रिस्ट कर्ल्स के अलावा रिवर्स रिस्ट कर्ल्स, हैमर कर्ल, डेड हैंग, प्लेट पिंज होल्ड जैसी एक्सरसाइज को अपनी रूटीन में शामिल करें। इससे ताकत और मसल्स दोनों का बेहतर विकास होगा।
