हेल्थ

Abs की एक्सरसाइज करते हुए न करें ये गलतियां, वरना नहीं दिखेंगे सिक्स पैक

Abs Workout Mistakes: सिक्स पैक सिर्फ जिम में नहीं, बल्कि आप कसरत कैसे करते हैं इस पर भी काफी निर्भर करता है। कुछ गलतियां यहां बताई गई हैं जो ज्यादातर लोग एक्सरसाइज के दौरान करते हैं।

Image

Abs की एक्सरसाइज करते हुए न करें ये गलतियां

Abs Workout Mistakes: जिम जाने वाला हर कोई मजबूत और आकर्षक एब्स की चाहत रखता है। कई लोग एब्स बनाने के लिए रोजाना सैकड़ों क्रंचेस करते हैं लेकिन, फिर भी सिक्स पैक (Six Pack Abs Tips) नहीं बनता और उनके हाथ सिर्फ निराशा लगती है। कई लोग एब्स की एक्सरसाइज करते समय जाने-अनजाने में ही कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिससे एब्स तो बनती नहीं बल्कि कमर और गर्दन में दर्द जैसी समस्याएं शुरु हो जाती हैं। अगर आप भी एब्स की एक्सरसाइज के दौरान बेहतर रिजल्ट पाना चाहते हैं, तो इन आम गलतियों से बचना बेहद जरूरी है।

सिर्फ क्रंचेस पर निर्भर रहना

अगर आप अपना कोर मजबूत करने और एब्स बनाने के लिए सिर्फ क्रंचेस पर निर्भर हैं तो आप बड़ी भूल में हैं। एब्स कई मांसपेशियों का समूह होती है सिर्फ क्रंचेस करने से एब्स बन जाएंगे ऐसा सोचना गलत है। एब्स की मसल्स पर अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज काम करती हैं ऐसे में सिर्फ क्रंचेस ही नहीं बल्कि- प्लैंक, लेग रेज, माउंटेन क्लाइंबर, बाइसिकल क्रंच, हैंगिंग नी रेज को अपनी वर्कआउट रूटीन में शामिल करना बेहद जरूरी है। इससे न केवल आपका कोर मजबूत होगा बल्कि बेहतर डेफिनिशन भी मिलेगी।

गलत फॉर्म में एक्सरसाइज करना

शरीर के बाकी सभी मसल्स की ही तरह एब्स की एक्सरसाइज में भी सही फॉर्म बेहद जरूरी है। अगर आपकी फॉर्म गलत है तो इससे एब्स तो बनेगी नहीं साथ ही जिम में आपके चोटिल होने का खतरा बढ़ जाएगा। उदाहरण से इसे समझने की कोशिश करते हैं जैसे- कई लोग क्रंच करते समय गर्दन को हाथों से खींचते हैं या पीठ को जरूरत से ज्यादा मोड़ लेते हैं। इससे गर्दन और लोअर बैक को नुकसान पहुंचता है। ध्यान रखें कि धीरे-धीरे और कंट्रोल के साथ आपको हर रेप पूरा करना है। अगर ज्यादा दर्द महसूस हो तो एक्सरसाइज रोक दें। सही तकनीक कम रेप्स में अच्छा रिजल्ट दे सकती है।

हर दिन एब्स की ट्रेनिंग करना

अगर आप जल्दी सिक्स पैक एब्स बन जाए इसके लिए रोजाना एब्स की ट्रेनिंग कर रहे हैं तो आप बड़ी भूल कर रहे हैं। शरीर की दूसरी मांसपेशियों की तरह एब्स भी रिकवरी मांगती है। बेहतर होगा कि सप्ताह में 2 से 3 बार एब्स ट्रेन करें। बीच में रिकवरी का समय दें। पर्याप्त नींद लें और प्रोटीन और संतुलित आहार पर अपना फोकर रखें।

डाइट को नजरअंदाज करना

अगर शरीर में फैट प्रतिशत ज्यादा है, तो एब्स दिखाई नहीं देंगे। ऐसे में आपको डाइट पर भी बराबर ध्यान देना होगा। हाई प्रोटीन फूड्स, फल और हरी सब्जियां, हेल्दी फैट्स और साबुत अनाज को आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। जंक फूड से परहेज करें ज्यादा चीनी और प्रोसेस्ड फूड का सेवन भूलकर भी न करें। इन बातों का ध्यान रखकर आप मजूबत एब्स बना सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article