हेल्थ

जिम में लोअर चेस्ट ट्रेन करते समय इन गलतियों से तुरंत बचें, आपकी मेहनत कर सकती हैं बेकार

Lower Chest Mistakes: जिम जाने वाले लोगों की फेवरेट एक्सरसाइज में से एक चेस्ट एक्सरसाइज है। लेकिन, जिम में लोअर चेस्ट की ये गलतियां आपकी सारी मेहनत बेकार कर सकती हैं।

Image

लोअर चेस्ट ट्रेन करते समय इन गलतियों से तुरंत बचें

Lower Chest Mistakes: फिटनेस में तेजी नहीं बल्कि सही तरीका सबसे ज्यादा मायने रखता है ये बात हर जिम जाने वाले को पता होनी चाहिए। अगर आपकी लोअर चेस्ट (Lower Chest) वैसी शेप नहीं ले रही जैसी आपको चाहत है तो इसकी वजह गलत एक्सरसाइज टेक्नीक हो सकती है। लोअर चेस्ट सिर्फ भारी वजन उठाने का खेल नहीं है। सही एक्सरसाइज, सही एंगल, कंट्रोल्ड मूवमेंट, माइंड-मसल्स कनेक्शन और अच्छी रिकवरी ये पांचों चीजें मिलकर आपको शानदार रिजल्ट देती हैं।

लोअर चेस्ट को मजबूत बनाने के लिए सही फॉर्म, सही एंगल और सही एक्सरसाइज का चुनाव बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी गलतियां आपकी प्रोग्रेस को रोक सकती हैं। अगर आप भी मजबूत और अच्छी शेप वाली चेस्ट चाहते हैं, तो यहां कुछ गलतियों के बारे में डिटेल से बताया गया है जिससे बचना बेहद जरूरी है।

सिर्फ भारी वजन उठाने पर फोकस करना

अगर आप सिर्फ भारी वजन उठाने पर फोकस किए हुए हैं तो जान लें कि लोअर चेस्ट की ट्रेनिंग में ऐसा हमेशा सही नहीं होता। अक्सर लोग सोचते हैं कि जितना ज्यादा वजन उठाएंगे, उतनी जल्दी मसल्स बनेंगे लेकिन, अगर आपकी फॉर्म सही नहीं है तो चेस्ट की बजाय शोल्डर और ट्राइसेप्स ज्यादा काम करने लगते हैं और लोअर चेस्ट को पूरा एक्टिवेशन कम हो जाता है।

क्या करें

ऐसे वजन का चुनाव करें जिसे आप सही फॉर्म के साथ 8-12 रेप्स तक कंट्रोल में कर सकें। हर रेप को धीरे-धीरे और पूरी रेंज ऑफ मोशन के साथ ही करें।

डिकलाइन एंगल का सही इस्तेमाल न करना

लोअर चेस्ट को अगर आप टारगेट कर रहे हैं तो जान लें कि सही एंगल का चुनाव बहुत जरूरी है। फ्लैट बेंच पर ही सारी चेस्ट एक्सरसाइज खत्म मत कर दें। डिकलाइन बेंच प्रेस या डिकलाइन डंबल प्रेस जैसी एक्सरसाइज को चेस्ट रूटीन में शामिल करें इससे लोअर चेस्ट फाइबर को बेहतर तरीके से टारगेट मिलता है। अगर आप इन्हें बिल्कुल नहीं करते, तो लोअर चेस्ट की ग्रोथ हो पाना मुश्किल है।

क्या करें

हफ्ते में कम से कम 1-2 लोअर चेस्ट फोकस एक्सरसाइज जरूर शामिल करें। डिकलाइन डंबल प्रेस और चेस्ट डिप्स को अपनी रूटीन में जगह दें।

माइंड मसल्स कनेक्शन पर ध्यान न देना

ज्यादा वजन उठाकर सिर्फ हाथों को ऊपर-नीचे करने में फोकस न करें। वजन उठाने के दौरान यह महसूस करें कि एक्सरसाइज के दौरान चेस्ट काम कर रही है या नहीं। लोअर चेस्ट की बेहतर ग्रोथ के लिए माइंड मसल्स कनेक्शन बहुत जरूरी है। हर रेप के दौरान चेस्ट पर पूरा फोकस रखें। ऊपर आने पर 1 सेकंड के लिए मसल्स को स्क्वीज करें। जल्दबाजी में रेप्स पूरे करने की बजाय क्वालिटी पर ध्यान दें।

रिकवरी और न्यूट्रिशन को नजरअंदाज करना

मसल्स की असली ग्रोथ अगर आप चाहते हैं तो इसके लिए आराम और सही डाइट भी बेहद जरूरी है। पर्याप्त प्रोटीन, कैलोरी और नींद अगर आप नहीं लेते हैं तो लोअर चेस्ट की ग्रोथ भी प्रभावित हो सकती है। 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। एक ही मसल ग्रुप को लगातार ट्रेन न करें। ध्यान रखें कि हफ्ते में 1-2 बार चेस्ट ट्रेनिंग काफी होती है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article