हेल्थ

क्या कुट्टू का आटा खाने से बढ़ता है बीपी, ब्लड प्रेशर के मरीज कैसे करें नवरात्रि व्रत, जानें जरूरी बातें

Does Buckwheat Flour Increase Blood Pressure: जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या रहती है, उनके मन में अक्सर एक सवाल आता है - नवरात्रि व्रत रखने वाले ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए कुट्टू का आटा सही है या नहीं? आज के इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। जानिए क्या वाकई कुट्टी का आटा बीपी बढ़ाता है और कैसे हाई बीपी पेशेंट हेल्दी तरीके से व्रत रख सकते हैं।

Image

Does Buckwheat Flour Increase Blood Pressure

Does Buckwheat Flour Increase Blood Pressure: नवरात्रि का समय आते ही लोग तरह-तरह के व्रत रखते हैं और उपवास के दौरान कुट्टू का आटा, साबूदाना, आलू और फल जैसी चीजें खाते हैं। लेकिन जब बात हाई ब्लड प्रेशर की आती है, तो कई लोगों के मन में सवाल उठता है – क्या कुट्टू का आटा बीपी बढ़ा देता है? दरअसल, ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए डाइट चुनना बेहद सावधानी का काम है, क्योंकि जरा सी लापरवाही से सिरदर्द, चक्कर या ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि कुट्टू का आटा आपके लिए सही है या नहीं और अगर आप हाई बीपी के पेशेंट हैं तो उपवास करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कुट्टू का आटा और बीपी का कनेक्शन

कुट्टू का आटा व्रत के दौरान सबसे ज्यादा खाया जाने वाला आटा है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। हालांकि कुछ रिसर्च में पाया गया है कि इसमें मौजूद खास तत्व ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकते हैं। हाई बीपी के मरीज अगर इसे ज्यादा मात्रा में खा लें, तो उनका प्रेशर अचानक बढ़ सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में खाना ही सुरक्षित है।

ब्लड प्रेशर मरीजों को कितनी मात्रा में खाना चाहिए

अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं तो कुट्टू का आटा दिन में एक बार से ज्यादा न खाएं। साथ ही कोशिश करें कि इसे तलने या फ्राई करने की जगह उबले या हल्के तवे पर बने व्यंजन के रूप में खाएं। इससे न सिर्फ पाचन आसान होगा, बल्कि ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहेगा।

नमक और तली चीजों से बचें

नवरात्रि में लोग सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि ज्यादा नमक का सेवन हाई बीपी को तुरंत बढ़ा सकता है। साथ ही, तली-भुनी चीजें जैसे कुट्टू के पकौड़े या पूरियां ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती हैं। कोशिश करें कि उबले आलू, फल और दही जैसी हल्की चीजें ज्यादा खाएं।

डिहाइड्रेशन से बचना है जरूरी

व्रत में पानी की कमी सबसे आम समस्या होती है, और हाई बीपी पेशेंट्स के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है। डिहाइड्रेशन से शरीर पर दबाव बढ़ता है और ब्लड प्रेशर असंतुलित हो सकता है। इसलिए नारियल पानी, नींबू पानी या सादा पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं।

हेल्दी फास्टिंग के लिए डॉक्टर की सलाह

हर ब्लड प्रेशर मरीज का केस अलग होता है। अगर आप नियमित दवाएं लेते हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बिना डोज न छोड़ें और न ही बदलाव करें। बेहतर होगा कि व्रत शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार जरूर पूछ लें कि आपके लिए क्या सुरक्षित रहेगा।

गांध बांध लें ये बात

नवरात्रि व्रत आस्था और शुद्धि का प्रतीक है, लेकिन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कुट्टू का आटा हेल्दी है, मगर इसकी मात्रा और तरीका बहुत मायने रखता है। अगर आप संतुलित तरीके से खाएंगे, ज्यादा नमक और तली चीजों से बचेंगे और पानी का ध्यान रखेंगे, तो बिना किसी परेशानी के नवरात्रि का उपवास कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article