हेल्थ

ज्यादातर लोग नहीं जानते रोटी और चपाती के बीच अंतर, जानें किसे खाने से मिलते हैं सेहत को ज्यादा फायदे

Difference Between Roti And Chapati: बहुत कम ही लोग यह जानते हैं कि रोटी और चपाती दोनों ही अलग-अलग होती हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इनके बीच अंतर नहीं जानते हैं। इस लेख में जानें रोटी और चपाती में अंतर और सेहत के लिहाज से किसका सेवन अधिक फायदेमंद होता है।

Image

difference between roti and chapati know which is healthier

Photo : Shutterstock.com

Difference Between Roti And Chapati: रोटी हम सभी के भोजन का एक अहम हिस्सा है। शायद ही ऐसा कोई ऐसा दिन हो सकता है, जिस दिन हम रोटी न खाते हों। हालांकि, देश में कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां पर चावल अधिक खाया जाता है। लेकिन अधिकांश राज्यों में रोटी जरूर खाई जाती है। यह न सिर्फ हमारा पेट भरती है, बल्कि सेहत के लिए लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होती है। क्योंकि रोटी बनाने के लिए गेहूं के आटे का प्रयोग किया जाता है, जो कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं। रोटी प्रोटीन और फाइबर के साथ-साथ कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भी भरपूर होती है। इसमें पानी की भी अच्छी मात्रा होती है। आपने अक्सर लोगों को देखा होगा कि कुछ लोग इन्हें रोटी कहते हैं, तो वहीं कुछ चपाती। ऐसा माना जाता है कि चपाती रोटी का अंग्रेजी नाम है। लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों अलग-अलग होती हैं? दोनों भले ही दिखने में समान हों, लेकिन इनके बनने का तरीका और इनके नाम के पीछा का इतिहास बड़ा ही दिलचस्प है। बहुत कम लोग ही हैं, जो रोटी और चपाती के बीच अंतर के बारे में जानते हैं। कई बार लोग ये सवाल भी पूछते हैं कि सेहत के लिए दोनों में से क्या ज्यादा फायदेमंद होती है? इस लेख में जानें रोटी और चपाती में अंतर, साथ ही दोनों में क्या ज्यादा फायदेमंद होती है।

रोटी और चपाती में क्या अंतर होता है- Difference Between Roti And Chapati In Hindi

सबसे पहले तो आपको बता दें कि रोटी शब्द असल में संस्कृत शब्द रोटिका से बना है। इसका अर्थ होता है अनाज को पीसकर तवे पर सेंकी गई गोल, चपटी टिकिया। हालांकि कुछ लोग ऐसा भी मानते हैं कि यह एक फारसी शब्द है। आइए समझते हैं रोटी और चपाती में अंतर,

चपाती की बात करें, तो इसमें आटा थोड़ा गीला लगाया है। चपाती बनाने के लिए चकला और बेलन नहीं, बल्कि हाथों का इस्तेमाल किया जाता है। हथेली और उंगलियों की मदद से उन्हें बड़ा किया जाता है, साथ ही गोल आकार भी दिया जाता है।

रोटी के साथ चपाती से ठीक विपरीत होता है। इसका आटा सख्त लगाया जाता है। इसे चकला-बेलन की मदद से बेलकर बनाया जाता है। यह चपाती से थोड़ी पतली होती है और तवे पर ही आसानी से फूल भी जाती है।

सेहत के लिए रोटी ज्यादा फायदेमंद है या चपाती?- Which Is Healthier Roti Or Chapati

दोनों के ही बनाने के तरीके को अगर छोड़ दें, तो पोषण के लिहाज से दोनों ही में कोई अंतर नहीं है। दोनों ही गेहूं के आटे से बनती हैं। इसलिए सेहत के लिए लिहाज से दोनों ही समान रूप से फायदेमंद होती हैं। हालांकि, चपाती आटा अधिक गीला होता है, तो इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आवश्यक है। लेकिन इसे या तो चूल्हे की आंच या गैस पर पकाया जाता है, जो कुछ मामलों में नुकसानदायक भी हो सकता है। वहीं, चपाती की बात करें तो इसे तवे पर ही पकाया और फुलाया जा सकता है, तो यह थोड़ा अधिक स्वस्थ विकल्प बन जाती है। लेकिन दोनों की स्वास्थ्य लाभों में कोई बड़ा अंतर नहीं है और दोनों का ही सेवन किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article