हेल्थ

रात को सोते समय पैरों के बीच रखकर सोएं तकिया, आएगी अच्छी नींद और दूर होंगी ये 5 समस्याएं

Benefits Of Sleeping With Pillow Between Legs: रात में नींद ठीक से न आती हो या शरीर में दर्द रहता हो, पैरों के बीच रात में तकिया लगाकर सोने से आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इस लेख में जानें इसके फायदे।

Image

Benefits Of Sleeping With Pillow Between Legs

Benefits Of Sleeping With Pillow Between Legs: रात में ठीक से न सोने की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बहुत से लोगों को ठीक से न सोने के कारण अगली सुबह पीठ दर्द, जोड़ों में दर्द, सिरदर्द और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं, उनके लिए रात में ठीक से नींद लेना काफी परेशानी भरा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप रात को सोते समय पैरों के बीच तकिया लगाकर सोएं, तो इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। घुटनों को बीच में तकिया लगाकर सोने से कई फायदे मिल सकते हैं। यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको पैरों के बीच तकिया लगाकर सोने के 5 फायदे बता रहे हैं...

पैरों के बीच तकिया लगाकर सोने के फायदे- Benefits Of Sleeping With Pillow Between Legs In Hindi

1. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है

खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण लोगों को पैरों में बेचैनी, जलन और दर्द की समस्या महसूस हो सकती है। ऐसे में पैरों के बीच में तकिया लगाना लाभकारी हो सकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और नींद बेहतर आती है।

2. दर्द से दिलाए छुटकारा

जिन लोगों को पीठ और कूल्हे में दर्द की समस्या रहती है, उन्हें भी पैरों में तकिया लगाकर सोना चाहिए। खासकर, वे लोग जो डेस्क जॉब करते हैं। इससे दर्द से बचाव और राहत पाने में मदद मिलती है।

3. गर्भवती महिलाओं को सोने में होती है आसानी

प्रेग्नेंट महिलाओं को सोने में काफी दिक्कत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके लिए एक ही पोजीशन में बहुत-बहुत देर तक लेट पाना मुश्किल होता है, गलत पोजीशन में सोने से उनके बच्चे के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंच सकता है। पैरों के बीच तकिया लगाकर सोने से गर्भवती महिलाओं को चैन की नींद लेने में मदद मिलती है।

4. अच्छी नींद आती है

जो लोग नींद न आने के कारण बार-बार करवटें बदलते रहते हैं, पैरों के बीच तकिया लगाकर सोने से उनकी समस्या दूर हो सकती है।

5. रीढ़ की हड्डी को पहुंचाए आराम

पैरों के बीच तकिया लगाकर सोने से रीढ़ को सपोर्ट मिलता है। जिन लोगों को साइटिका और डिस्क पेन की समस्या है, यह उनके लिए भी बहुत लाभकारी है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article