Dates Tea Benefits: अमुमन लोगों की सुबह की शुरुआत एक कप चाय के साथ ही होती है। कई लोगों को ऐसी आदत होती है कि वो बिना चाय के बेड से उठना भी पसंद नहीं करते हैं। चाय पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है। वैसे तो आपने ब्लैक टी, ग्रीन टी, कारडेमम टी जैसी तमाम तरह की चाय तो पी होगी लेकिन क्या कभी आपने खजूर की चाय पी है। खजूर की चाय टेस्टी होने के साथ साथ सेहत का भी खजाना माना जाता है। खजूर का सेवन करने से शरीर को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको खजूर की चाय पीने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।
खजूर की चाय पीने के अनगिनत फायदे
कोलेस्ट्रॉल लेवल करे कंट्रोल
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर खजूर की चाय बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसके सेवन से बीपी कंट्रोल में रहता है और साथ ही दिल की बीमारी का खतरा भी कम रहता है।
इम्युनिटी करे बूस्ट
मैग्नीशियम से भरपूर खजूर की चाय इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है।
हड्डियों के लिए
खजूर मैग्नीशियम, कॉपर, सेलेनियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है।
पाचन के लिए
फाइबर का बेहतरीन सोर्स होने की वजह से खजूर की चाय पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर करती है। ऐसे में कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्या दूर करने के लिए इसका सेवन करें।
डिप्रेशन
खजूर की चाय डिप्रेशन को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। इसे रोजाना पीने से नर्वस सिस्टम सही ढंग से काम करता है और डिप्रेशन को दूर करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें
