Blood Sugar level: 50-60 साल की उम्र में जानिए कितना होना चाहिए ब्लड शुगर, क्या है सामान्य स्तर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 10:58 AM IST

Blood Sugar level increase: आज के समय में डायबिटीज की बीमारी आम बन चुकी है। डायबिटीज मरीजों को अपना ब्लड शुगर कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। सामान्य व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल डायबिटीज मरीज के शुगर लेवल से अलग होता है।

Blood Sugar level: 50-60 साल की उम्र में जानिए कितना होना चाहिए ब्लड शुगर, क्या है सामान्य स्तर
Photo Credit: Instagram

Normal Blood Sugar level: आजकल डायबिटीज एक आम समस्या हो चुकी है। खराब जीवनशैली के कारण इस बीमारी से ज्यादातर लोग ग्रस्त हैं। डायबिटीज मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान देना पड़ता है। डायबिटीज मरीजों में ब्लड शुगर लेवल बढ़ता और घटता रहता है। डायबिटीज मरीजों को अपने ब्लड शुगर पर अच्छा नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। डायबिटीज मरीजों का अगर शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं होता है तो व्यक्ति कई गंभीर बीमारियों से घिर सकता है, इसलिए डायबिटीज मरीजों को ब्लड शुगर लेवल मेंटेन करना बेहद जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आम व्यक्ति में उम्र के हिसाब से ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए? आइए जानते हैं किस उम्र में कितना ब्लड शुगर लेवल होना चाहिए।

खाना खाने के बाद

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक खाना खाने के बाद शुगर लेवल बढ़ना आम बात होती है। अगर खाने के 2 घंटे बाद आपका शुगर लेवल 130-140 mg/do है तो यह सामान्य बात है, लेकिन इससे ज्यादा होने पर आपको डायबिटीज की शिकायत हो सकती हैं। वहीं ब्लड शुगर लेवल हाई होने पर व्यक्ति को किडनी व हार्ट अटैक जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

50-60 साल की उम्र 

50-60 साल की उम्र वालों के लिए शुगर लेवल 90 से 130 mg/dL होना चाहिए। लंच के बाद 140 mg/dl से कम शुगर लेवल होना जरूरी है और डिनर के बाद 150 mg/dl का ब्लड शुगर लेवल सामान्य माना जाता है। बुजुर्गों में फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल 90 से 130 mg/dL के बीच और सोते समय ब्लड शुगर का स्तर 150 mg/dL से अधिक नहीं होना चाहिए।
 

खाली पेट इतना होना चाहिए ब्लड शुगर लेवल

वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह खाली पेट सामान्य ब्लड शुगर लेवल 70-100 mg/dl होना चाहिए। यदि 100-125mg/dl शुगर लेवल हो जाता है, तो यह सही बात नहीं हैं। 126mg/dl से अधिक ब्लड शुगर लेवल डायबिटिक रेंज में आता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article