बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए। 16 नबंवर को करीब 9 बजकर 37 मिनट पर यह प्रक्रिया पूरी हुई और इसके साथ ही चारधाम यात्रा 2026 का औपचारिक समापन हो गया। इस सीजन में बदरीनाथ में 23 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पूरी यात्रा का आंकड़ा 65 लाख के पार पहुंच गया है।
चमोली के बदरीनाथ धाम में 16 नबंवर को साल के आखिरी दर्शन हुए। रात को तय मुहूर्त में मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट पहले ही बंद हो चुके हैं।
सुबह भगवान का विशेष श्रृंगार हुआ और परंपरागत रस्में पूरी की गईं
बदरीनाथ में पिछले कुछ दिनों से पारंपरिक पंच पूजा चल रही थी। सोमवार सुबह भगवान का विशेष श्रृंगार हुआ और परंपरागत रस्में पूरी की गईं। मुख्य पुजारी ने नियमानुसार माता लक्ष्मी को गर्भगृह में विराजमान कराने की प्रक्रिया निभाई। इसके बाद अन्य देवताओं को गर्भगृह से बाहर लाया जाएगा और आरती के बाद कपाट बंद हो गए।
बदरीनाथ में 23 लाख तो केदारनाथ में करीब 19 लाख श्रद्धालु पहुंचे
इस साल बदरीनाथ में 23 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। केदारनाथ में करीब 19 लाख, गंगोत्री में 10 लाख से अधिक और यमुनोत्री में करीब 9 लाख के आसपास दर्शन हुए। हेमकुंड साहिब को मिलाकर कुल संख्या 65 लाख से ऊपर चली गई। हालिया बर्फबारी और ठंड के बावजूद भीड़ धाम में बनी रही। प्रशासन और पुलिस ने ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बवाल, यादव महासभा के प्रदर्शन के बाद बागेश्वर धाम में पुलिस तैनात
पूजा-अर्चना योगध्यान बदरी मंदिर और जोशीमठ के नृसिंह मंदिर में होगी
कपाट बंद होने के अगले दिन उद्धव, कुबेर, गरुड़ और आदि शंकराचार्य की गद्दी शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना होगी। अगले छह महीने तक पूजा-अर्चना पांडुकेश्वर के योगध्यान बदरी मंदिर और जोशीमठ के नृसिंह मंदिर में होगी।
रात 9:37 बजे कपाट बंद होने के साथ चारधाम यात्रा 2026 समाप्त हो गई
राज्य सरकार शीतकालीन यात्रा को भी बढ़ावा दे रही है। इस साल की रिकॉर्ड संख्या ने एक बार फिर दिखाया कि उत्तराखंड आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। रात 9:37 बजे कपाट बंद होने के साथ चारधाम यात्रा 2026 समाप्त हो गई। अगले साल कपाट खुलने तक श्रद्धालु शीतकालीन स्थलों पर दर्शन कर सकेंगे।
