Habit For Diabetes: ब्लड शुगर को कम करने और डायबिटीज से राहत पाने के लिए इन आदतों को अपनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 06:12 AM IST

Habit For Diabetes: डायबिटीज की समस्या का कोई इलाज तो नहीं है, लेकिन कुछ लाइफस्टाइल में बदलाव करके और खान-पान में सुधार करके इस समस्या से राहत जरूर पाई जा सकती है। साथ ही ब्लड शुगर को बढ़ने से भी रोका जा सकता है। 

Habit For Diabetes: ब्लड शुगर को कम करने और डायबिटीज से राहत पाने के लिए इन आदतों को अपनाएं

Habit For Diabetes:  डायबिटीज एक ऐसी समस्या है, जिसका कोई सटीक इलाज तो नहीं है, लेकिन खान-पान पर ध्यान रखकर इस समस्या को बढ़ने से जरूर रोका जा सकता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए। डायबिटीज के बढ़ने से ज्यादा प्यास लगना, पेशाब ज्यादा आना, वजन कम होना और धुंधला दिखाई देना जैसी समस्याएं हो जाती हैं। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए वैसे तो तमाम तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं, लेकिन आप कुछ आसान से तरीकों से इस समस्या से राहत पा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इन उपायों के बारे में-

डायबिटीज से पानी है राहत, तो इन आदतों को अपनाएं

रोजाना करें एक्सरसाइज

डायबिटीज की समस्या से राहत पाने के लिए सुस्त रहना छोड़ना बेहतर रहेगा। इसके लिए रोजाना 40 मिनट की गति से चलें या फिर साइकिलिंग करें। इसके साथ ही प्राणायाम करना भी अच्छा रहेगा। दरअसल, इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और शरीर की पहल सेल्स को ऑक्सीजन मिलती है। साथ ही लिवर भी डिटॉक्स होता है। इसके साथ ही इंसुलिन भी उचित मात्रा में होता है।  

इन चीजों से करें परहेज

डायबिटीज के मरीजों को सफेद चीनी, प्रोसेस्ड फूड, दही और ग्लूटेन जैसी चीजों से दूर रहना चाहिए। इसके बजाय फलों-सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए। इससे सेहत तो अच्छी रहती ही है, साथ ही डायबिटीज में भी आराम मिलता है। गाय के दूध और घी के सेवन की मात्रा भी कम कर देनी चाहिए। 

खाने के तुरंत बाद न सोएं

जो लोग खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं, उनके लिए तो हेल्थ की बहुत समस्याएं हो सकती है खासकर डायबिटीज के मरीजों को। दरअसल, हाई ब्लड शुगर वालों के लिए दिन में सोना हानिकारक हो सकता है। दिन की नींद से शरीर में कफ दोष बढ़ जाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। रात में भी खाना खाने के तुरंत बाद नहीं सोना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि सोने से कम से कम 4 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article