क्रिकेट

IPL रिटेंशन से पहले एक और बड़ी ट्रेड की सुगबुगाहट, सैम करन के लिए शमी को RR से ट्रेड करने को तैयार LSG

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के बदले मोहम्मद शमी को राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ ट्रेड करने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक यह आईपीएल 2027 रिटेंशन से पहले बड़ी ट्रेड हो सकती है।

Image

मोहम्मद शमी आईपीएल ट्रेड। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के बदले मोहम्मद शमी को राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ ट्रेड करने के लिए पूरी तरह तैयार है। क्रिककइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, RR के साथ इस ट्रेड के हिस्से के रूप में LSG ने तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर एम. सिद्धार्थ को रिलीज करने पर भी सहमति जता दी है। यानी वह भी ट्रेड हो सकते हैं।

हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले शमी के 2026 में आंकड़े बहुत खास नहीं थे। शमी ने 13 मैचों में 9.00 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए थे, लेकिन उन्होंने एक ऐसे सीजन में LSG के गेंदबाजी आक्रमण को वजन और गहराई दी थी, जहां टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी।

टी20 में खुद को किया है साबित

हालांकि, 36 साल के शमी ने T20 क्रिकेट में खुद को साबित किया है कि वे अब भी मैच पलटने वाले स्पेल डाल सकते हैं। मिसाल के तौर पर पिछले सीजन में हैदराबाद में अपनी पुरानी फ्रेचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनका वह स्पेल, जहां उन्होंने IPL के सबसे किफायती स्पेल्स में से एक डाला था। शमी ने 4 ओवर में 9 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। शमी ने अपने अनुभव और समझदारी का इस्तेमाल करते हुए अपने पहले दो ओवरों में ही अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की आक्रामक जोड़ी को आउट कर दिया था।

जोफ्रा के साथ बनेगी जोड़ी

2024 से, शमी ने पावरप्ले में 8.76 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए हैं। सबसे अहम बात यह है कि IPL 2026 के पावरप्ले में LSG के पास सबसे अच्छी इकॉनमी - 8.71 (23 विकेट) होने में उनका बहुत बड़ा हाथ था। इसके उलट RR की इकॉनमी 10.14 (28 विकेट) थी, जो कि उनके प्लेऑफ में पहुंचने के बावजूद उनकी कमजोरियों में से एक थी। एक बार यह अदला-बदली पूरी हो जाने पर, शमी जोफ़्रा आर्चर के साथ जोड़ी बना सकते हैं, जो पिछले सीजन में RR के मुख्य स्ट्राइक गेंदबाज थे।

चौथी टीम की पहनेंगे जर्सी

वहीं, करन की बात करें तो, LSG तीसरी फ्रेंचाइजी होगी, जिसका वे IPL में प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले वे पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दोनों के लिए दो-दो बार खेल चुके हैं। करन चोट के कारण IPL 2026 में नहीं खेल पाए थे। करन की साल 2024 से लगातार टीम चेंज हो रही है। साल 2024 में वह पंजाब का हिस्सा थे। 2025 में वह चेन्नई सुपर किंग्स चले गए। वहीं, 2026 में राजस्थान रायल्स में ट्रे़ड के जरिए शामिल हुए। अगर वह शमी के साथ ट्रेड होते हैं तो वह 2027 में चौथी टीम के लिए खेलेंगे।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 8 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article