बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के लिए परिवार की खुशियां सबसे खास हैं। पोती आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) के 15वें जन्मदिन पर भी उनका प्यार कुछ इसी अंदाज में सामने आया। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर आराध्या के लिए खास मैसेज लिखा। इतना ही नहीं, उन्होंने जन्मदिन पर परिवार को मिले प्यार और शुभकामनाओं के लिए फैंस का भी शुक्रिया अदा किया। उनका यह छोटा सा संदेश इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Shah Rukh Khan ने जय शाह को कहा 'भाई', दूसरी बार ICC चेयरमैन बनने पर दी खास बधाई)
अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 16 नवंबर को 15 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर दादा अमिताभ बच्चन ने अपने निजी ब्लॉग पर उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने लिखा, 'घर की पोती का जन्म दिवस सुनहरा और भाग्यशाली रहे, ईश्वर से यही प्रार्थना... और जो स्नेह रविवार से मिला, वो अति स्मरणीय रहा। आप सबकी प्रार्थनाओं का अभिनंदन।' अमिताभ के इस संदेश में आराध्या के लिए दुआ के साथ उन लोगों के लिए आभार भी है, जिन्होंने परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने अंदाज में पोती के बेहतर भविष्य की कामना की। आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था। वह अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी हैं। दोनों की शादी साल 2007 में हुई थी। आराध्या के दादा-दादी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन हैं। वहीं, नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा उनके कजिन हैं।

अमिताभ बच्चन ने लुटाया प्यार (pic credit-tumblr)
बताते चलें कि बच्चन परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद आराध्या को लाइमलाइट से दूर रखा जाता है। उनका कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है। ऐश्वर्या और अभिषेक उनकी निजी जिंदगी को लोगों की नजरों से दूर रखने की कोशिश करते हैं। फिर भी आराध्या बच्चन आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। आराध्या और ऐश्वर्या की तस्वीरें हमेशा इंटरनेट पर वायरल होती हैं। मां-बेटी को साथ देखकर फैंस गदगद हो जाते हैं।
