साउथ मूवीज

Teja Sajja ने गर्लफ्रेंड Mourya से की सगाई, सामने आई Cute फोटोज

'हनुमान' फेम तेजा सज्जा ने अपनी गर्लफ्रेंड मौर्या के साथ सगाई कर ली है। हैदराबाद में हुए समारोह में चिरंजीवी समेत फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर छा गई हैं।

Image

तेजा सज्जा ने कर ली सगाई (pic credit-twitter)

फिल्मों में अपनी दमदार पहचान बनाने वाले तेजा सज्जा (Teja Sajja) अब जिंदगी के नए सफर के लिए तैयार हैं। 'हनुमान' फेम एक्टर ने आज अपनी गर्लफ्रेंड मौर्या के साथ सगाई कर ली। हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में हुई इस रिंग सेरेमनी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। तेजा ने भले ही खुद तस्वीरें शेयर नहीं की हैं, लेकिन समारोह की झलक ने फैंस को खुशखबरी दे दी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-OM Trailer Out: धनुष और ममूटी के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत, एक्स यूजर्स ने बताया 'ब्लॉकबस्टर')

तेजा सज्जा ने कर ली सगाई

इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। मेगास्टार चिरंजीवी ने कपल को आशीर्वाद दिया। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी भी समारोह में शामिल हुए। राज्यपाल के कार्यालय ने भी इस कार्यक्रम की तस्वीरें साझा कर तेजा और मौर्या को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अगले महीने उदयपुर में शादी कर सकते हैं। तेजा की सगाई की खबर के साथ ही उनकी होने वाली पत्नी को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। मौर्या अमेरिका में रहती हैं और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करती हैं। वह अपने पिता के साथ काम करती हैं। उनका परिवार भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा नहीं है। तेजा ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि मौर्या अमेरिका में पली-बढ़ी हैं और फिल्मी दुनिया की चमक-दमक से उनका कोई खास वास्ता नहीं है। एक्टर को उनकी यही बात पसंद आई थी। उन्होंने कहा था कि वह मौर्या को मीडिया की नजरों से दूर रखना चाहते हैं। यही वजह है कि तेजा ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा।

'हनुमान' ने दिलाई देशभर में पहचान

बताते चलें कि तेजा सज्जा तेलुगु सिनेमा का जाना-पहचाना नाम हैं, लेकिन 2024 में आई फिल्म 'हनुमान' ने उन्हें देशभर के दर्शकों तक पहुंचाया। तेजा सज्जा की इस फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। यही वजह थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article