हेल्थ

Anti Cancer Foods: कैंसर के खतरे को कम करते हैं ये फूड्स, आज से ही करें डाइट में शामिल

Anti Cancer Foods: कैंसर एक गंभीर बीमारी है। सही समय पर इस बीमारी का पता ना चले और इलाज ना किया जाए तो व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर की कुछ कोशिकाएं बढ़ जाती हैं और बॉडी के अन्य हिस्सों में फैलती है और इसे गला देती है। इस घातक बीमारी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिन प्रतिदिन मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Image

Anti Cancer Foods

Anti Cancer Foods: कैंसर एक गंभीर बीमारी है। सही समय पर इस बीमारी का पता ना चले और इलाज ना किया जाए तो व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर की कुछ कोशिकाएं बढ़ जाती हैं और बॉडी के अन्य हिस्सों में फैलती है और इसे गला देती है। इस घातक बीमारी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिन प्रतिदिन मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबित 50 साल के कम उम्र के लोगों में 79 फीसदी कैंसर के मामले बढ़े हैं। ये आंकड़े चिंतित करने वाले हैं। ऐसे में इस घातक बीमारी का सही समय पर इलाज होना बेहद जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कैंसर के जोखिम को कम करते हैं।

कैंसर के जोखिम को कम करते हैं ये फूड्स

ब्रोकली

ब्रोकली में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं जो कैंसर के खतरे को कम करते हैं। ब्रोकली में सल्फोराफेन नामक यौगिकपाए जाते हैं जो कैंसर से लड़ने में मददगार साबित होते हैं।

गाजर खाएं

पौष्टिक तत्वों से भरपूर गाजर भी कैंसर से लड़ने में मददगार साबित होता है। गाजर सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। ऐसे में आप इसे सलाद के रूप में सेवन कर सकते हैं या फिर इसकी सब्जियां बना सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, सलाद, केल फोलेट और कैरोटीनॉयड का बेहतरीन सोर्स मानें जाते हैं जो कैंसर सेल्स से लड़ने में सहायक साबित होते हैं।

बेरीज

बेरीज में ऐसे गुण होते हैं जो कैंसर से लड़ने में मददगार साबित होते हैं। बेरीज में एलाजिक एसिड और एंथोसायनिन जैसे कई पॉलीफेनोल्स हैं जो कैंसर सेल्स से लड़ने में सहायक होते हैं। ऐसे में कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए आप अपनी डाइट में ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रसभरी को शामिल कर सकते हैं।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article