आप जिस रास्ते से रोज जाते हैं, उस रास्ते को अचानक बंद कर दिया जाए तो आपकी भी परेशानी तो बढ़ ही जाएगी। इसके अलावा चार किमी का चक्कर लगाने में समय और ईंधन दोनों बर्बाद होंगे सो अलग। किसान चौक कट बंद करके ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़का दिया है।
Jan 23, 10:07 AMSimran Dadwal Air Hostess Dies: डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस का कहना है कि मामला संदेह के घेरे में है। मामले की जांच की जा रही है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लगेगा। मामले में सिमरन के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
Dec 30, 4:38 AMहरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पड़ोसी राज्य पंजाब सरकार की ‘जिसका खेत, उसकी रेत’ नीति की गूंज सुनाई दी। AAP नेताओं ने इसे हरियाणा में लागू करने की मांग उठाई। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने इसे किसान हितैषी मॉडल बताते हुए नीति की सराहना की।
Dec 19, 10:23 AMदिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर पुलिया से टकराकर नीचे गिर गया और आग में घिर गया। स्थानीय ग्रामीणों ने मदद करने की कोशिश की, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका।
Dec 12, 9:22 AMहरियाणा के सोनीपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 21 वर्षीय युवक आदित्य के अपहरण और बंधक बनाए जाने की जानकारी मिली है। परिवार को उसके मोबाइल नंबर से धमकी भरे संदेश और वीडियो भेजे गए, जिसमें 25 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई। इस घटना ने गांव और आसपास के क्षेत्र में चिंता और आक्रोश दोनों पैदा कर दिए हैं।
Dec 12, 7:55 AMबहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में अचानक लगी भीषण आग ने चार फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे से व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ और फैक्ट्रियों में रखा कच्चा व तैयार माल पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग ने फैक्ट्री भवनों को भी नुकसान पहुंचाया और फायर ब्रिगेड के कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
Dec 12, 3:13 AMहरियाणा सरकार ने 1984 के दंगा प्रभावित सिख परिवारों को राहत देने के लिए अनुबंध कर्मियों की नियुक्ति नीति, 2022 में संशोधन किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ऐलान के बाद जारी अधिसूचना के अनुसार, दंगों में मारे गए नागरिकों के परिजनों को अनुकंपा आधार पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से रोजगार दिया जाएगा।
Dec 11, 2:16 AMसैनी ने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट सत्र के दौरान किसानों द्वारा पीएसीएस को दिए गए बकाया ऋणों के निपटान के लिए एक योजना प्रस्तावित की थी।
Dec 10, 6:32 PMमहिला के आरोपों के मुताबिक उसके मकान मालिक प्रदीप ने उसे रात लगभग 1 बजे फोन करके अपने कमरे में बुलाया था, जहां आरोपी के साथ उसके 2 भाई भी थे। आरोप है कि सभी ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
Dec 10, 11:34 AMगुरुग्राम में अपहरण के एक आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। इस दौरान उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। लेकिन सीधा क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंच गया और पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया। अब पुलिस ने आरोपी पर भागने की कोशिश के लिए अलग से मामला दर्ज किया है और उससे पूछताछ जारी है।
Dec 10, 5:11 AMकरनाल के नेशनल हाईवे पर एक ट्रक जिसपर कंटेनर भी रखा हुआ था, के फ्लाईओवर से नीचे गिरने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, साइड से टक्कर लगने के कारण ट्रक सर्विस लेन में जा गिरा और तीनों लोगों की जान मुश्किल में पड़ गई।
Dec 08, 4:34 PMदिल्ली-एनसीआर के तीन प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ने के लिए अब नमो भारत कॉरिडोर बनेगा। इसके लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाला नमो भारत (Namo Bharat) रैपिड रेल कॉरिडोर NCR में गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
Dec 08, 8:01 AMहरियाणा में सरकारी डॉक्टरों ने सोमवार से 48 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे आपातकालीन सेवाओं, ऑपरेशन और ओपीडी पर असर पड़ा है। डॉक्टर एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक और एसीपी (एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन) बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन का कहना है कि इन मांगों पर पहले ही सहमति बनी थी, लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की।
Dec 08, 7:28 AMशिकायतकर्ता ने बताया कि कल्पतरु शेयर एंड स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड ने न तो उनकी कंपनी को कोई शेयर दिया और न ही उनके द्वारा दिए गए पैसे वापस किए। शिकायत के बाद, सेक्टर 29 पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Dec 06, 5:25 PMहरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे लुढ़क रहा है। हरियाणा में सबसे कम तापमान नारनौल और पंजाब में फरीदकोट में दर्ज हुआ। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी 10 डिग्री से नीचे रात का पारा रहा।
Dec 06, 9:46 AMPanipat psycho Killer Case : आरोपी पूनम ने 12 जनवरी 2023 में अपने तीन साल के बेटे शुभम और अपनी नंनद की दस साल की बेटी इशिका को घर में पानी की टंकी में डुबो कर मौत के घाट उतारा था। उस समय दोनों बच्चों को पानी की हौद में डाल कर वारदात को अंजाम देने के बाद उसे हादसा दिखा कर बच गई थी। अब गोहाना पुलिस आरोपी पूनम को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है।
Dec 05, 11:19 AMहरियाणा के नूंह में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसमें पति–पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर के बाद उनकी कार बुरी तरह दब गई और दोनों लगभग नौ घंटे तक फंसे रहे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। परिजन पूरी रात फोन करते रहे, जबकि हाईटेक कहे जाने वाले एक्सप्रेसवे पर किसी सिस्टम ने हादसे का पता नहीं लगाया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी वाहन की तलाश में जुटी है।
Dec 05, 8:31 AMजांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर रणदीप मलिक और रोहित गोदारा से संपर्क में थे। रोहित गोदारा कनाडा स्थित आतंकवादी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का करीबी सहयोगी माना जाता है। एनआईए इस मामले में पहले ही जून 2025 में गोल्डी बराड़ समेत पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
Dec 04, 6:21 PMPanipat News: पानीपत के इसराना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सत्येंद्र नाम के एक मजदूर की मौत हो गई। ड्यूटी से लौटते समय हुए इस हादसे में ट्रक ड्राइवर उसे कुचलकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।
Dec 04, 9:01 AMउसने 4 बच्चों की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि उसके बच्चों से दूसरे के बच्चे कैसे सुंदर दिखाई दे सकते हैं। इतना ही नहीं उसने अपने बेटे को भी इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने एक बच्चे की मारते हुए देख लिया था।
Dec 03, 4:31 PMनूंह में 70 किलोग्राम बीफ पकड़ा गया, जबकि जींद पुलिस ने 200 लीटर लाहन पकड़ा। कैथल पुलिस ने भी अपने ऑपरेशन में 1.045 किलोग्राम चरस बरामद की।
Dec 03, 1:21 PMराजस्थान के रहने वाले लक्ष्मण ने साल 2025 में 14 जुलाई को अल-फलाह यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज में जॉइन किया था। उसने बताया कि रात के समय जो कश्मीरी मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर ड्यूटी करते हैं। वे अक्सर अपनी बातों में पाकिस्तान की तारीफ करते हुए नजर आते थे। कई बार एक दूसरे के साथ वह हंसी-मजाक करते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते थे।
Dec 03, 7:14 AMइस मुलाकात के बाद सीएम मान ने कहा कि कंपनियों ने पंजाब में निवेश करने का उत्साह दिखाया। पंजाब में निवेश से जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं राज्य की आर्थिक प्रगति को और गति मिलेगी। हमने सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया।
Dec 02, 3:17 PMहरियाणा के रोहतक और झज्जर में बास्केटबॉल पोल गिरने से दो खिलाड़ियों की मौत हो गई थी। इन दोनों मामलों में खेल विभाग ने खुद को क्लीन चिट दे दी। जिला खेल अधिकारियों की रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों ही जगह खेल विभाग के अधीन नहीं थे, वहां पर बास्केटबॉल प्रशिक्षक या खेल नर्सरी भी नहीं थी। डिप्टी डायरेक्टर और खेल विभाग के सचिव ने इन रिपोर्टों को सही मानते हुए खेल विभाग को क्लीन चिट दे दी।
Dec 02, 8:20 AM